Yashasvi Jaiswal: भारत के खतरनाक बल्लेबाजों में से एक यशस्वी जायसवाल ने बड़ा फैसला लेते हुए मुंबई की जगह अब गोवा से घरेलू क्रिकेट खेलने का फैसला लिया है। उनके इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया। जायसवाल ने मंगलवार को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को पत्र लिखकर मुंबई छोड़कर गोवा जाने की इच्छा जताई और गवर्निंग बॉडी ने तुरंत उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया। खबर है कि वो 2025-26 सीजन से गोवा के लिए खेलते हुए नजर आएंगे, जहां उन्हें कप्तान भी नियुक्त किया जा सकता है।
उनको लेकर अब बड़ा खुलासा हुआ है, जहां बताया जा रहा है कि मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे से झगड़े की वजह से ही उन्होंने यह कदम उठाया है। ‘इंडिया टुडे’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, रहाणे और जायसवाल के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि मुंबई के कप्तान रहाणे और कोच ओमकार साल्वी ने इस साल की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान उनके दोनों पारियों में सस्ते में आउट होने के बाद उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए थे।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: ‘3 इडियट्स का वायरस है ये तो’, SRH के गेंदबाज के दोनों हाथ से बॉलिंग पर फैंस ने दिए रिएक्शंस
यशस्वी ने मारी रहाणे के किटबैग पर लात
खबर है कि बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने तब गुस्से में रहाणे के किटबैग पर लात मारी थी। बता दें कि दोनों खिलाड़ियों के बीच यह तकरार साल 2022 में शुरू हुई थी, तब वेस्ट जोन की कप्तानी करते हुए रहाणे ने जायसवाल को साउथ जोन के खिलाड़ी रवि तेजा को ज्यादा स्लेजिंग करते देख मैदान से बाहर भेज दिया था।
मुंबई छोड़ने पर जायसवाल ने क्या कहा?
मुंबई छोड़कर गोवा के लिए खेलने को लेकर जायसवाल ने खुलासा किया कि वह नए मौके की वजह से गोवा जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘यह मेरे लिए बहुत कठिन फैसला था। आज मैं जो कुछ भी हूं, वह मुंबई की वजह से है। इस शहर ने मुझे वह बनाया है जो मैं हूं। मैं जीवन भर एमसीए का ऋणी रहूंगा। गोवा ने मुझे एक नया अवसर दिया है और इसने मुझे लीडरशिप की भूमिका दी है। मेरा पहला टारगेट भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा और जब भी मैं नेशनल ड्यूटी पर नहीं रहूंगा, मैं गोवा के लिए खेलूंगा और टीम को आगे बढ़ाने की कोशिश करूंगा।’
यह भी पढ़ें: IPL 2025: 300 का सपना देखने वाली SRH के फैंस ने लिए मजे, मजाक बनी काव्या मारन की टीम
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
6 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
7 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines