IPL 2025: 300 का सपना देखने वाली SRH के फैंस ने लिए मजे, मजाक बनी काव्या मारन की टीम

IPL 2025: केकेआर के हाथों मिली हार के बाद अब सोशल मीडिया पर सनराइजर्स हैदराबाद का मजाक उड़ाया जा रहा है। 300 का सपना देखने वाली सनराइजर्स की टीम महज 120 रन पर ढेर हो गई थी।

IPL 2025 SRH

IPL 2025 SRH

IPL 2025: आईपीएल 2024 से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अलग अंदाज में दिखी है, टीम की मजबूती अब उसके बल्लेबाजी क्रम से लगाई जाती है। ये टीम आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने वाली टीम भी है, पिछले सीजन सनराइजर्स ने आरसीबी के खिलाफ आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर 287 रन बनाए थे। वहीं इस सीजन में की शुरुआत से पहले लग रहा था कि इस बार ये टीम 300 का आंकड़ा भी छू सकती है जिसकी उम्मीद कप्तान पैट कमिंस ने भी की थी।

विज्ञापन

सीजन-18 के पहले मैच में हैदराबाद ने बता भी दिया था कि वे 300 का आंकड़ा छू सकते है। हालांकि इस मैच के बाद से पैट कमिंस की टीम फिसड्डी साबित हो रही है। 4 मैचों में ये टीम अभी तक महज 1 ही मैच जीत पाई है और लगातार 3 मैचों में हैदराबाद को हार का सामना करना पड़ा है। केकेआर के हाथों मिली हार के बाद अब सोशल मीडिया पर काव्या मारन की टीम का जमकर मजाक बन रहा है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मजाक बनी सनराइजर्स हैदराबाद

300 रन बनाने का सपना देखने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने महज 120 रन पर ढेर हो गई थी। मजबूत बल्लेबाजी के लिए जानी जाने वाली हैदराबाद की इस मैच में बेहद खराब बैटिंग देखने को मिली। ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन भी टीम को जीत नहीं दिला सके। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर सनराइजर्स हैदराबाद का जमकर मजाक बन रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

फ्लॉप हुए सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज

केकेआर के गेंदबाजों के सामने सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। मैच में ट्रैविस हेड 4 रन, अभिषेक शर्मा 2 रन, ईशान किशन 2 रन, अनिकेत वर्मा 6 रन बनाकर आउट हुए थे। सनराइजर्स की तरफ से हनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 33 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा कामिंडु मेंडिस ने 27 रन बनाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ