कौन हैं यशस्वी जायसवाल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल

Yashasvi Jaiswal Girlfriend: भारतीय टीम के स्टार युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का नाम अक्सर एक लड़की के साथ जोड़ा जाता है। इस लड़की को जायसवाल की गर्लफ्रेंड बताया जाता है। सोशल मीडिया पर दोनों की साथ में काफी तस्वीरें भी हैं।

Yashasvi Jaiswal Girlfriend

Yashasvi Jaiswal Girlfriend

Yashasvi Jaiswal Girlfriend: टीम इंडिया के बाएं हाथ के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कुछ सालों के अंदर ही क्रिकेट की दुनिया में अपना कद काफी बड़ा कर लिया है। आज यशस्वी टीम इंडिया के स्टार बन गए हैं। टेस्ट क्रिकेट में जायसवाल ने अलग ही छाप छोड़ी है, जिसके बाद अब ये खिलाड़ी बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करते हुए दिखाई देने वाला है। दूसरी तरफ जायसवाल के रिलेशनशिप को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं चलती है। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यशस्वी जायसवाल की गर्लफ्रेंड भी है। वहीं आज हम आपको जायसवाल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

विज्ञापन

कौन हैं यशस्वी जायसवाल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यशस्वी जायसवाल और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड मैडी हैमिल्टन को एकसाथ देखा गया था। इतना ही नहीं आईपीएल मैचों के दौरान भी मैडी हैमिल्टन स्टेडियम में देखा गया है। जायसवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर भी मैडी हैमिल्टन के साथ तस्वीरें शेयर की है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yashasvi Jaiswal (@yashasvijaiswal28)

मैडी हैमिल्टन ब्रिटेन की रहने वाली हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जायसवाल और मैडी हैमिल्टन एक-दूसरे को 3 साल से डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक जायसवाल की तरफ से मैडी हैमिल्टन के साथ अपने रिश्ते को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। भारत के मैचों के दौरान भी मैडी हैमिल्टन को स्टेडियम में बैठकर यशस्वी जायसवाल को चीयर करते हुए देखा गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जायसवाल का क्रिकेट करियर

यशस्वी जायसवाल ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 9 टेस्ट और 23 टी20 मैच खेले हैं। हालांकि उनको अभी तक वनडे क्रिकेट में खेलने का मौका नहीं मिला है। 9 टेस्ट मैचों में जायसवाल 1028 रन बना चुके हैं। जिसमें 3 शतक, 4 अर्धशतक और 2 दोहरे शतक शामिल हैं। टेस्ट क्रिकेट में जायसवाल का हाई स्कोर नाबाद 214 रनों का है। जायसवाल ने दोनों दोहरे शतक इंग्लैंड के खिलाफ लगाए थे। इसके अलावा 23 टी20 मैचों में जायसवाल ने 723 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से एक शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ