IND vs BAN: यशस्वी जायसवाल ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, विराट कोहली ने संभाला मोर्चा

India vs Bangladesh 1st Test: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) प्रैक्टिस के दौरान संघर्ष करते नजर आए। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने अपनी घातक गेंदबाजी से खासा परेशान किया।

yashasvi jaiswal virat kohli

यशस्वी जायसवाल।

India vs Bangladesh 1st Test: भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार है। टीम इंडिया 19 सितंबर से चेन्नई में पहला टेस्ट खेलेगी। इस मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान पहले ही हो चुका है। हालांकि भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर ये तय माना जा रहा है कि रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करेंगे। हालांकि यशस्वी ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है। आइए आपको बताते हैं पूरा माजरा क्या है।

विज्ञापन

लय में नजर नहीं आए यशस्वी जायसवाल

दरअसल, टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, यशस्वी प्रैक्टिस के दौरान बिलकुल भी लय में नहीं दिखे। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से खासा परेशान किया। यशस्वी को बुमराह ने दो बार बोल्ड भी किया। लाल मिट्टी की पिच पर बुमराह और भी खतरनाक हो गए। वह यशस्वी को ऑफ स्टंप के बाहर बीट करते रहे। यहां तक कि यशस्वी को नेट गेंदबाजों ने भी काफी परेशान किया। हालांकि स्पिन पर उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन यशस्वी का प्रैक्टिस के दौरान लय में न दिखना टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विराट कोहली ने की मदद

यशस्वी को परेशान होता देख विराट कोहली उनकी मदद के लिए दौड़े चले आए। वह उनके पास खड़े होकर शाॅट देखते रहे। रिपोर्ट के अनुसार, विराट ने यशस्वी से बातचीत कर उनकी कमियों के बारे में बताया। इसी के साथ उन्हें सही टाइमिंग के साथ सही शॉट सिलेक्शन के बारे में भी गुर दिए। विराट ने लाल मिट्टी पर करीब 1 घंटे तक प्रैक्टिस की।

विज्ञापन

पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और यश दयाल।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ