WWE Year Ender: 2025 में John Cena की 5 उपलब्धियां, जिनके साथ उन्होंने करियर को कहा अलविदा

WWE में 2025 पूरी तरह से जॉन सीना के नाम रहा. उनके रिटायरमेंट टूर ने मोमेंटम बनाए रखा. इस दौरान सीना ने कुछ बड़ी उपलब्धियां हासिल कर फैंस का दिल जीता. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

WWE

जॉन सीना को 2025 में मिली सफलता

John Cena: WWE में 2025 पूरी तरह से जॉन सीना के नाम रहा. पूरे साल उनके रिटायरमेंट टूर को लेकर फैंस उत्साहित रहे. सीना को कंपनी ने 36 तारीखें दी थी. इस दौरान उन्होंने बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट में मैच लड़े. साथ ही साथ अपने कुछ पुराने विरोधियों का सामना भी किया. सीना ने कुछ रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. अब उनके पास हासिल करने के लिए WWE में कुछ नहीं बचा है. यहां हम आपको 2025 में सीना द्वारा प्राप्त की गई पांच उपलब्धियों के बारे में बताएंगे.

विज्ञापन

हील टर्न

जॉन सीना ने अपने करियर में दो दशक से ज्यादा समय तक बतौर फेस काम किया है. कई सालों से फैंस उनके हील टर्न की मांग कर रहे थे. हर कोई विलेन के रूप में उनका काम देखना चाहता था. सीना ने जब रिटायरमेंट टूर का ऐलान किया, तो फैंस ने उनके हील टर्न की उम्मीद खो दी थी. सभी को लगा कि सीना अब ये कदम नहीं उठाएंगे. एलिमिनेशन चैंबर में सीना ने चौंकाते हुए द रॉक के इशारे पर कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया. 2025 में सीना की ये बहुत बड़ी उपलब्धि रही.

विज्ञापन

17वीं बार वर्ल्ड चैंपियन

जॉन सीना ने WWE में कई सालों से वर्ल्ड चैंपियनशिप नहीं जीती थी. कंपनी में सबसे ज्यादा वर्ल्ड टाइटल जीतने के मामले में वो रिक फ्लेयर के साथ 16 की बराबरी पर थे. रेसलमेनिया 41 में सीना ने कोडी रोड्स को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हासिल की. इस तरह उन्होंने करियर में 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रचा. फ्यूचर में उनके इस रिकॉर्ड का टूट पाना भी काफी मुश्किल है.

विज्ञापन

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप

जॉन सीना ने अपने 23 साल के करियर में कभी भी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप नहीं जीती थी. इसका मलाल सभी को था. खुद सीना ने भी इसे लेकर निराशा जाहिर की थी. WWE ने उनके इस सपने को भी पूरा कर दिया. 10 नवंबर को बॉस्टन में हुए Raw के एपिसोड में सीना ने डॉमिनिक मिस्टीरियो को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप हासिल की. ये भी सीना की 2025 में बड़ी उपलब्धि रही.

ग्रैंड स्लैम चैंपियन

हर किसी रेसलर का WWE में ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने का सपना होता है. कुछ ही स्टार्स ये कारनामा कर पाए हैं. इसके लिए कंपनी की सभी चैंपियनशिप जीतनी पड़ती है. सीना इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीतने के साथ ही ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी बन गए. उन्होंने दिग्गजों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया. सीना अगर ग्रैंड स्लैम चैंपियन नहीं बनते, तो उनके फैंस का दिल भी टूट जाता.

विज्ञापन

प्रीमियम लाइव इवेंट में 100वीं जीत

WWE के प्रीमियम लाइव इवेंट में सबसे ज्यादा मैचों में द अंडरटेकर ने जीत हासिल की है. उन्हें 107 मैचों में जीत मिली. उनके बाद दूसरे नंबर पर जॉन सीना हैं. सीना ने Crown Jewel 2025 में एजे स्टाइल्स के ऊपर जीत दर्ज की. ये उनके करियर की 100वीं पीएलई जीत थी. सीना ये कारनामा करने वाले दूसरे रेसलर बने. 2025 में सीना की ये भी बड़ी उपलब्धि रही. इससे पता चलता है कि उनका करियर ऐतिहासिक रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ