हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अमेरिका से हुई WWE WrestleMania की 'छुट्टी', पहली बार इस देश में होगा आयोजन, शो को लेकर बड़ा ऐलान

WWE ने WrestleMania को लेकर बड़े प्लान शुरू कर दिए हैं. 2027 में होने वाले इस शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता होगा.

विज्ञापन
WWE WrestleMania

WrestleMania: WWE का WrestleMania सबसे बड़ा इवेंट होता है. हर साल फैंस की नजरें इसके ऊपर बनी रहती हैं. कंपनी द्वारा बड़े मैच बुक किए जाते हैं. पहले यह शो एक दिन का होता था. 2020 के बाद इसे दो दिन का कर दिया गया है. बिजनेस के लिहाज से अब तगड़ा फायदा हो रहा है. साथ ही साथ WWE स्टार्स को सबसे बड़े स्टेज में प्रदर्शन करने का मौका मिल रहा है. खैर अब WrestleMania 43 को लेकर अहम जानकारी सामने आ रही है, जो काफी चौंकाने वाली है.

कहां होगा WWE WrestleMania 43?

कुछ महीने पहले WWE ने ऐलान किया था कि 2026 का Royal Rumble सऊदी अरब में होगा. यह पहली बार है जब WWE के चार बड़े इवेंट्स में से एक सऊदी अरब में आयोजित किया जा रहा है. वहां से इस बात की अटकलें भी बढ़ गई थी कि फ्यूचर में WrestleMania का आयोजन भी सऊदी में होगा. आप जानते हैं कि WWE और सऊदी अरब के बीच 10 साल की तगड़ी डील है और अब इनके रिश्ते और ज्यादा मजबूत होते जा रहे हैं.

Snapchat वीडियो में सऊदी अरब के सलाहकार तुर्क अलशिख ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि 2027 में होने वाला WrestleMania सऊदी में आयोजित किया जाएगा. आप सभी जानते हैं कि 2026 का आयोजन लगातार दूसरे साल लास वेगस में आयोजित किया जाएगा. तुर्क अलशिख ने कहा,”WrestleMania की घोषणा कर दी गई है. अमेरिका के बाहर पहली बार सऊदी अरब में WrestleMania 2027”.

विज्ञापन

WWE WrestleMania 41 रहा शानदार

इस साल अप्रैल में हुआ WrestleMania 41 बहुत ही जबरदस्त रहा था. दो दिन के इस इवेंट ने फैंस को दिल जीत लिया. नाइट-1 के मेन इवेंट में रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच मैच हुआ था. वहां पर पॉल हेमन ने रेंस और पंक को धोखा देकर रॉलिंस से हाथ मिलाया. हेमन की वजह से रोमन को जीत मिली. नाइट-2 में कोडी रोड्स ने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जॉन सीना के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ. अंत में सीना ने कोडी को हराकर अपने करियर में 17वीं बार वर्ल्ड टाइटल प्राप्त किया.

ये भी पढ़ें:- WWE ने दे दिया बहुत बड़ा सरप्राइज, 4 साल बाद फेमस सुपरस्टार ने की वापसी, चैंपियन को किया ‘बेइज्जत’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola