WWE ने दे दिया बहुत बड़ा सरप्राइज, 4 साल बाद फेमस सुपरस्टार ने की वापसी, चैंपियन को किया 'बेइज्जत'

WWE में एक बड़े सुपरस्टार की वापसी हो गई है। NXT के शो में इस समय वापसी का दौर चल रहा है। रिया रिप्ली डेवलपमेंटल ब्रांड में आईं और अब 4 साल बाद एक अन्य रेसलर ने रिटर्न करके सभी को हैरानी में डाल दिया।

WWE, Tyler Breeze

टायलर ब्रीज की हुई वापसी

Tyler Breeze Returns: WWE NXT का इस हफ्ते का एपिसोड धमाकेदार साबित हुआ। इस शो में कुछ बड़े मैच और सैगमेंट देखने को मिले। WWE ने शो के दौरान एक बहुत बड़ा सरप्राइज दे दिया। 4 साल के बाद फेमस स्टार टायलर ब्रीज की वापसी हो गई। उन्होंने आकर मौजूदा NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन को बेइज्जत कर दिया। ऐसा लग रहा है कि WWE ने उन्हें अपने एक खास शो के लिए बुलाया है।

विज्ञापन

WWE में हुआ टायलर ब्रीज का रिटर्न

NXT के हालिया एपिसोड में ईथन पेज और टेवियन हाइट्स के बीच फ्लैग मैच देखने को मिला। इस मैच में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। अंत में टेवियन ने बड़ी जीत अपने नाम की। उन्होंने NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन को मात दी। इसके बाद कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। टायलर ब्रीज ने धमाकेदार वापसी की और फैंस उन्हें देखकर खुश हो गए। वो अपने साथ सेल्फी स्टिक लेकर आए और मैट पर धराशाई ईथन पेज के साथ फोटो क्लिक की। उन्हें ऐसा करके ईथन को बेइज्जत किया।

विज्ञापन

WWE में 4 साल बाद टायलर ने की वापसी

टायलर ब्रीज WWE में आखिरी बार 15 जून 2021 को नजर आए थे। इसी बीच उन्होंने फैन्डैंगो के साथ टीम बनाकर इम्पीरियम को मात दे दी थी। उन्हें इसके बाद अपने कॉन्ट्रैक्ट से रिलीज कर दिया गया था। इसके बाद से वो WWE टीवी पर नजर नहीं आए थे और अब उन्होंने वापसी की है। ऐसा लग रहा है कि वो ईथन पेज के खिलाफ लड़ते हुए नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन

क्यों हुई टायलर ब्रीज की वापसी?

टायलर ब्रिज की अचानक वापसी का सबसे बड़ा कारण होमकमिंग हो सकता है। NXT के अगले एपिसोड का आयोजन फुल सैल यूनिवर्सिटी में होगा। पहले के समय में NXT के एपिसोड इसी जगह होते थे और अब दोबारा उसी जगह शो हो रहा है। WWE इसी वजह से उस समय के स्टार्स को वापस ला रहा है। NXT के अगले एपिसोड में DIY भी लड़ते हुए नजर आएंगे। उनका सामना कार्मेलो हेज और ट्रिक विलियम्स से देखने को मिलेगा। इसके अलावा रिया रिप्ली ने भी हाल में वापसी की है। ऐसे में टायलर भी शायद इसी कारण NXT में वापस आए हैं। उनका ईथन पेज के खिलाफ फुल सैल यूनिवर्सिटी में मैच हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ