Roman Reigns Match: WWE WrestleMania 42 के लिए अभी से जद्दोजहद शुरू हो गई है. कंपनी ने अगले साल के मेगा इवेंट को हाइप करना शुरू कर दिया है. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर को भी एडवर्टाइज किया जा रहा है. रेंस के ऊपर फैंस की नजरें टिकी हैं. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि उनका मुकाबला किसके साथ होगा. अब एक रिपोर्ट में उनके संभावित विरोधी के नाम का खुलासा कर दिया गया है.
WWE WrestleMania 42 में रोमन रेंस का मैच किसके साथ होगा?
WWE का साल का सबसे बड़ा इवेंट WrestleMania होता है. 2020 से इसका आयोजन दो दिन का कर दिया गया. दोनों दिन तगड़े मुकाबले बुक किए जाते हैं. रोमन रेंस का हमेशा मेगा स्टेज में तगड़ा प्रदर्शन रहा है. रेंस रेसलमेनिया के 10 मेन इवेंट का हिस्सा बन चुके हैं. उम्मीद के मुताबिक WrestleMania 42 में भी मेन इवेंट में ही वो नज़र आएंगे.
Wrestling Observer Newsletter के डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में रोमन के संभावित विरोधी का नाम बताया है. उन्होंने कहा कि ऑरिजिनल प्लान के मुताबिक रोमन का मुकाबला सैथ रॉलिस के साथ होना. रॉलिंस की इंजरी के कारण योजना को रद्द कर दिया गया है. रॉलिंस अब शायद ही रेसलमेनिया 42 से पहले वापसी कर पाएंगे. रिपोर्ट के अनुसार रोमन का मुकाबला कंपनी द्वारा कोडी रोड्स के साथ कराए जाने की योजना बनाई जा रही है. आपको बता दें WrestleMania 39 और 40 में कोडी और रेंस के बीच मैच हो चुका है. दोनों 1-1 की बराबरी पर चल रहे हैं. पिछले साल कोडी ने रेंस के ऐतिहासिक 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत किया था.
ये भी पढ़ें:-WWE Year Ender: 2025 में ये 6 स्टार्स रहे बदकिस्मत, एक इंजरी ने पूरा साल कर दिया बर्बाद
WWE Survivor Series 2025 में मचा था बवाल
हाल ही में हुए Survivor Series इवेंट में शानदार मेंस वॉरगेम्स मैच हुआ था. वहां पर रोमन रेंस और उनके साथियों का मैच द विज़न ग्रुप के साथ हुआ था. रेंस के साथ कोडी रोड्स, द उसोज़ और सीएम पंक थे. मुकाबला काफी अच्छा रहा और अंत में विज़न को जीत मिली. मैच के बाद रोमन और कोडी के बीच तनाव देखने को मिला था. रेंस ने कहा कि वो कोडी के साथ टीम बनाकर अंतिम बार काम कर रहे थे. कंपनी ने इसके जरिए संकेत दे दिए थे कि दोनों के बीच जल्द ही तीसरी बार टक्कर होगी.
ये भी पढ़ें:-2025 के अंतिम Raw के लिए WWE ने किया ब्लॉकबस्टर मैचों का ऐलान, Roman Reigns के भाई बनेंगे नए चैंपियंस!
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines