WrestleMania 42: WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब कुछ ही वक्त बचा हुआ है. फैंस को 18 और 19 अप्रैल (भारत में 19 और 20 अप्रैल) को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. 2026 का ये सबसे बड़ा पीएलई होगा. WrestleMania का इस बार 42वां संस्करण फैंस को दिखेगा. इस शो में Raw और SmackDown ब्रांड के स्टार्स हिस्सा लेने वाले हैं. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का बवाल भी देखने को मिलेगा. ट्रिपल एच कह चुके हैं कि फैंस को बड़े सरप्राइज मिलेंगे. कुछ स्टार्स की वापसी हो सकता है. खैर हम आपको WrestleMania 42 के लाइव स्ट्रीमिंग और ऑफिशियल मैच कार्ड से जुड़ी जानकारी यहां पर देने वाले हैं.
WWE WrestleMania 42 को फैंस कब, कहां और कैसे लाइव देखेंगे?
WrestleMania 42 को शानदार बनाने के लिए WWE पूरी तरह से तैयार है. इस इवेंट से नई कहानियों की शुरुआत होगी. आपको बता दें भारत में WrestleMania 42 नाइट-1 को रविवार 19 अप्रैल को सुबह 3.30 बजे से लाइव देखा जा सकता है. मेन शो की शुरुआत 4.30 बजे से होगी. वहीं WrestleMania 42 नाइट-2 की शुरुआत सोमवार 20 अप्रैल सुबह 3.30 बजे से होगी. ये प्रीमियम लाइव इवेंट भारत में नेटफ्लिक्स पर आएगा. WrestleMania 42 का लुत्फ उठाने के लिए भारतीय फैंस को थोड़ा बहुत नींद खराब करनी पड़ेगी.
ये भी पढ़ें: ‘WrestleMania में खेल खत्म हो जाएगा’, Roman Reigns ने मेगा इवेंट से पहले WWE चैंपियन को दी धमकी
WWE WrestleMania 42 में होंगे बड़े मुकाबले
WrestleMania 42 में बड़े मुकाबले इस बार तय किए गए हैं. कंपनी ने दोनों दिन 13 मैच रखे हैं. नाइट-1 में 7 और नाइट-2 में 6 मैच होंगे. नाइट-1 के मेन इवेंट में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करेंगे. वहीं नाइट-2 के मेन इवेंट में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ दांव पर लगाएंगे. इन दोनों मैचों पर सभी की नजरें टिकी हैं. ब्रॉक लैसनर भी एक्शन में नज़र आएंगे. उनका मुकाबला ओबा फेमी के साथ तय हुआ है.
ये भी पढ़ें:-WrestleMania 42 में Brock Lesnar vs Oba Femi मैच में किसकी होगी जीत? 14 WWE स्टार्स ने की भविष्यवाणी
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
17 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
21 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 day agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines