Roman Reigns ने WWE हॉल ऑफ फेमर के आगे टेके घुटने, खुद से बेहतर रेसलर बताकर किया एक्नॉलेज

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस का सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने से बेहतर रेसलर का नाम लिया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने किस दिग्गज का जिक्र किया.

WWE - 2025-12-04T084033.640

रोमन रेंस का वीडियो वायरल

Roman Reigns: रोमन रेंस WWE में अपना बड़ा नाम बना चुके हैं. अगस्त, 2020 में उन्होंने हील टर्न लिया. इसके बाद पॉल हेमन भी उनके साथ आ गए. इससे पहले बतौर बेबीफेस उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई थी. हील के रूप में उन्होंने कई दिग्गजों को मात दी. सबसे बड़ी बात है कि 1316 दिन तक वह चैंपियन रहे. रेंस अपने करियर में अभी तक रेसलमेनिया के 10 मेन इवेंट कर चुके हैं. खैर एक दिग्गज हैं जिन्हें रोमन खुद से भी ऊपर मानते हैं. ट्राइबल चीफ ने उनके नाम का खुलासा किया है.

विज्ञापन

रोमन रेंस का वीडियो हुआ वायरल

Fanatics ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें रोमन रेंस हजारों ऑटोग्राफ दे रहे हैं. इस दौरान रोमन से वहां पर पूछा गया कि वह खुद से बेहतर किसे मानते हैं. रोमन के सामने ब्रॉन्सन रीड, सैथ रॉलिंस, ब्रॉन ब्रेकर, कोडी रोड्स, एलए नाइट और ड्रू मैकइंटायर का नाम रखा गया. रेंस ने इन सभी के नामों में अपनी चुप्पी बनाए रखी थी. इसके बाद 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन रिक फ्लेयर का नाम लिया गया. फ्लेयर का नाम आते ही रेंस ने अपना काम रोक दिया. ट्राइबल चीफ ने कहा कि वह खुद से ऊपर सिर्फ फ्लेयर को मानते हैं. रेंस की यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रही है.

विज्ञापन

रिक फ्लेयर ने रोमन रेंस का जताया आभार

रिक फ्लेयर को रोमन रेंस ने इंडस्ट्री का सबसे बेस्ट रेसलर बताया है. रेंस के बयान को फ्लेयर ने भी एक्नॉलेज किया है. फ्लेयर ने इसे सबसे बड़ी प्रशंसा बताया है. उन्होंने कहा,”इस सम्मान के लिए धन्यवाद रोमन रेंस. यह सालों में मुझे मिली सबसे बडी़ तारीफ है”. दरअसल फ्लेयर का नाता रोमन के परिवार से बहुत पहले से रहा है. फ्लेयर ने उनके पिता सिका और चाचा अफा के साथ काम किया था.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE में Seth Rollins की इंजरी ने बिगाड़ा Roman Reigns का खेल, कंपनी ने रद्द किया बड़ा प्लान


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ