WWE Survivor Series 2025 में John Cena की हार के बाद Triple H ने बैकस्टेज उनसे क्या कहा? द गेम ने खुद किया खुलासा

WWE Survivor Series 2025 में जॉन सीना को इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद बैकस्टेज ट्रिपल एच ने उनसे बात की. आपको बताते हैं कि द गेम ने दिग्गज से क्या कहा?

WWE - 2025-12-01T132150.113

WWE

John Cena: WWE Survivor Series 2025 का सफल समापन हो गया है. शो में जॉन सीना ने अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशप डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ. अंत में डॉमनिक ने टाइटल जीतकर सीना को करारी हार दी. सीना के करियर का यह अंतिम प्रीमियम लाइव इवेंट थे. आगामी 13 दिसंबर को वह अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. खैर सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि हार के बाद सीना से ट्रिपल एच ने बैकस्टेज क्या कहा. द गेम ने इस बात का खुद खुलासा किया है.

विज्ञापन

WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने जॉन सीना को लेकर क्या कहा?

टाइटल हारने के बाद जॉन सीना बैकस्टेज गए, जहां ट्रिपल एच उनका इंतजार कर रहे थे. इवेंट के बाद पोस्ट शो में हंटर ने सीना से हुई बात का खुलासा किया. उन्होंने कहा,”सबसे पहले इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच की बात करते हैं और जॉन सीना की भी. मैंने यह बात तब कही थी जब रात खत्म होने पर वह गोरिल्ला पोजिशन में वापस आए थे. मैंने सीना से कहा कि उन्हें मैच लड़ते हुए देखना सम्मान की बात थी. सच में सीना कमाल कर रहे हैं. अब बस एक ही तारीख उनकी बची है.”

विज्ञापन

Survivor Series 2025 में किस वजह से हुई जॉन सीना की हार?

10 नवंबर, 2025 को Raw के एपिसोड में जॉन सीना ने डॉमिनिक मिस्टीरियो को हराकर अपने करियर में पहली बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी. इसके साथ ही वह ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी बने. बाद में मिस्टीरियो ने सीना से रीमैच की मांग की थी. सीना ने भी मैच के लिए तैयार हो गए. Survivor Series 2025 में जॉन और डॉमिनिक के बीच बढ़िया मैच हुआ. मुकाबले में रॉक्सन परेज़, राकेल रॉड्रिगेज, जेडी मैकडॉना और फिन बैलर ने भी दखलअंदाजी की. सीना ने मैकडॉना और बैलर को साथ में एए मूव लगाया. मैच के अंत में लिव मॉर्गन ने वापसी की. उन्होंने पहले मिस्टीरियो को पंच मारा. इसके बाद लिव ने सीना को लो-ब्लो लगा दिया. इतना ही नहीं लिव ने सीना पर टाइटल से भी हमला किया. मिस्टीरियो ने इसका फायदा उठाया. उन्होंने सीना को फ्रॉग स्प्लैश देकर पिन करते हुए मैच जीत लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ