Women’s WarGames Match: WWE Survivor Series 2025 की शुरुआत बहुत ही तगड़े अंदाज में हुई. विमेंस वॉरगेम्स मैच में काफी बवाल मचा. रिया रिप्ली की टीम और बैकी लिंच की टीम के बीच यह मुकाबला हुआ. मैच में बहुत मजा आया. 10 स्टार्स ने अपने एक्शन से खूब दिल जीता. अंत में रिप्ली की बेबीफेस टीम ने जबरदस्त जीत दर्ज की. लिंच की टीम का दबदबा देखने को मिला लेकिन खराब केमिस्ट्री की वजह से करारी हार का सामना करना पड़ा. उनकी इस हार जिम्मेदार पूरी तरह से ओस्का रहीं. उन्होंने ही अंत में गड़बड़ कर दी.
विमेंस वॉरगेम्स मैच में क्या हुआ?
विमेंस वॉरगेम्स मैच की शुरुआत शार्लेट फ्लेयर और ओस्का ने की. इसके बाद हर पांच-पांच मिनट में अन्य स्टार्स आए. इयो स्काई, बैकी लिंच, एजे ली, एलेक्सा ब्लिस नाया जैक्स, कायरी सेन और रिया रिप्ली ने एंट्री की. मुकाबले में सबसे अंत में लैश लीजेंड आईं. इसके बाद असली वॉरगेम्स शुरू हुआ. लीजेंड ने आते ही तबाही मचा दी. बेबीफेस टीम का कोई भी सदस्य उनके सामने नहीं टिक पाया. यहां तक कि उन्होंने रिप्ली को भी धराशाई कर दिया.
ऐसा लग रहा था कि हील टीम की जीत हो जाएगी लेकिन यह नहीं हो पाया. ओस्का ने मिस्ट का इस्तेमाल किया. उन्होंने रिप्ली के मुंह पर इसे डाला लेकिन शार्लेट फ्लेयर ने उन्हें बचा लिया. गलती से मिस्ट लैश लीजेंड के मुंह पर चला गया. वहां से मामला बिगड़ गया. इसके बाद केज के टॉप से ट्रैश केन के जरिए स्काई ने अन्य सदस्यों की हालत खराब कर दी. बैकी अकेले ही रिंग में बच गई थीं. एलेक्सा ने उन्हें अपना मूव लगाया. रिया ने बैकी को रिपटाइड लगाया. अंत में एजे ली ने बैकी को ब्लैक विडो सबमिशन मूव दिया. बैकी ने टैपआउट कर लिया. इस तरह उनकी टीम को हार मिली.
ये भी पढ़ें:-‘Roman Reigns ने मेरा जीवन नरक बना दिया’-40 साल के WWE रेसलर ने ट्राइबल चीफ पर लगाए आरोप
बैकी लिंच और एजे ली की राइवलरी रहेगी जारी
Wrestlepalooza 2025 में एजे ली ने अपने पति सीएम पंक के साथ मिलकर बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस को हराया था. इसके बाद हाल ही में Raw में एजे ने वापसी कर बैकी का ध्यान भटकाया था. ली की वजह से बैकी को अपनी विमेंस आईसी चैंपियनशिप मैक्सिकन डुप्री के खिलाफ गंवानी पड़ी थी. विमेंस वॉरगेम्स मैच के अंत में एजे ने ही बैकी को सबमिशन मूव लगाया. इस बात से लगता है कि दोनों की राइवलरी आगे भी जारी रहेगी. बहुत जल्द एजे और बैकी के बीच सिंगल्स मुकाबला देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें:-WWE Survivor Series 2025 से पहले Roman Reigns ने भरी हुंकार, WarGames टीम को दी आखिरी सलाह
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines