2026 Royal Rumble मैच में अभी तक हिस्सा लेने वाले सभी मेंस और वुमेंस WWE स्टार्स के नाम आए सामने

WWE Royal Rumble 2026 का आयोजन 31 जनवरी को सऊदी अरब में होने वाला है. सभी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच के लिए अभी तक कुछ स्टार्स ने अपनी एंट्री का ऐलान किया है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE

WWE Royal Rumble 2026

Royal Rumble Match: WWE Royal Rumble 2026 को लेकर सभी उत्साहित हैं. कंपनी ने अभी तक चार मुकाबलों का ऐलान किया है. पहली बार सऊदी अरब में होने वाले इस पीएलई में सभी की नजरें मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच पर हैं. 31 जनवरी को होने वाले शो में तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. WWE को सऊदी द्वारा खूब पैसा दिया गया है. इस वजह से ट्रिपल एच ने बड़े सरप्राइज प्लान किए होंगे. कहा जा रहा है कि क्रिस जैरिको वापसी कर सकते हैं. इसके अलावा रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर को भी एडवर्टाइज किया गया है. ट्रिपल एच किसी को भी निराश नहीं करना चाहेंगे. मेंस और विमेंस रंबल मैच जीतने वाले स्टार को सीधे रेसलमेनिया 42 में टाइटल मैच मिलेगा. इस कारण से हर कोई इन मैचों में जीत दर्ज करना चाहता है. खैर यहां हम आपको बताते हैं कि अभी तक किन स्टार्स ने रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन

मेंस Royal Rumble मैच को लेकर किन WWE स्टार्स ने की घोषणा?

16 जनवरी 2026 को हुए WWE SmackDown के एपिसोड में ड्रू मैकइंटायर ने बताया कि कोडी रोड्स को रीमैच नहीं मिलेगा. इसके बाद कोडी ने अपने सैगमेंट में आगामी मेंस रॉयल रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान किया. कोडी ने कहा कि वो इसे जीतकर टाइटल शॉट प्राप्त करेंगे. 19 जनवरी 2026 को Raw के एपिसोड की शुरुआत गुंथर ने की. उन्होंने कहा कि अब उनकी नजरें वर्ल्ड चैंपियनशिप पर हैं. इसके बाद द रिंग जनरल ने रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान किया. जे उसो ने भी कहा कि रंबल मैच में बवाल मचाने के लिए तैयार हैं. पिछले साल उन्होंने इस बड़े मुकाबले को जीता था. रे मिस्टीरियो, ड्रेगन ली और पेंटा ने भी रंबल में आने की घोषणा की.

विज्ञापन

वुमेंस Royal Rumble मैच को लेकर किन स्टार्स ने की घोषणा?

वुमेंस रॉयल रंबल मैच को लेकर भी जद्दोजहद शुरू हो गई है. 19 जनवरी 2026 को हुए Raw के एपिसोड में कुछ वुमेंस ने रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान किया. सबसे पहले इयो स्काई और रिया रिप्ली ने घोषणा की. इसके बाद रॉक्सन परेज, लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज ने अपनी एंट्री का ऐलान किया. बेली, लायरा वैल्किरिया और ओस्का ने भी रंबल मैच में जलवा दिखाने की घोषणा की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ