WWE Stars Injury: WWE Royal Rumble 2026 का आयोजन 31 जनवरी को सऊदी अरब में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. 2025 में कुछ स्टार्स को इंजरी के कारण बाहर होना पड़ा. इनमें से कई ने वापसी कर ली है. WWE का बड़ा इवेंट आने वाला है और ऐसे में करीब 15 रेसलर्स इंजरी कारण एक्शन से बाहर चल रहे हैं. इनके करियर में संकट के बादल छाए हुए हैं. कुछ की इंजरी तो इतनी खराब है कि उनकी वापसी काफी मुश्किल लग रही है. रेसलर्स का बाहर होना ट्रिपल एच के लिए चिंता का विषय है. आइए आपको बताते हैं कौन-कौन से स्टार अभी एक्शन से बाहर चल रहे हैं
खतरनाक इंजरी के कारण बाहर हुए ये स्टार्स
-) बियांका ब्लेयर: पिछले साल रेसलमेनिया 41 में बियांका ब्लेयर, रिया रिप्ली और इयो स्काई के बीच विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था. मैच के दौरान बियांक की ऊंगली टूट गई थी. इसके बाद से वो एक्शन से बाहर हैं.
-) डॉमिनिक मिस्टीरियो: दिसंबर 2025 में हुए AAA Guerra de Titanes इवेंट में मैच के दौरान मिस्टीरियो को शोल्डर इंजरी का सामना करना पड़ा था. वो मौजूदा समय में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी हैं.
-) चैड गेबल: गेबल भी जून 2025 के बाद से टीवी पर नहीं दिखे हैं. ऑर्म इंजरी के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा था. बहुत जल्द उनकी वापसी हो सकती है.
ये भी पढ़ें:-WWE Live Event रिजल्ट: Roman Reigns के भाई ने पहले यूनिवर्सल चैंपियन को हराया, 2 टाइटल मैचों में मचा खूब बवाल
-) जेडी मैकडॉना: मैकडॉना भी टीवी से इंजरी के कारण बाहर चल रहे हैं. दिसंबर 2025 में उन्हें चोट का सामना करना पड़ा था. उनकी इंजरी का खुलासा नहीं किया गया है.
-) सैथ रॉलिंस: पिछले साल क्राउन ज्वेल इवेंट में सैथ रॉलिंस ने कोडी रोड्स को हराया था. मैच के दौरान उन्हें शोल्डर इंजरी का सामना करना पड़ा था. रॉलिंस की वापसी रेसलमेनिया 42 के बाद हो सकती है.
-) एलए नाइट: दिसंबर 2025 में रेड ब्रांड के एपिसोड में ब्रॉन्सन रीड और लोगन पॉल ने नाइट के ऊपर बैकस्टेज हमला किया था. बाद में बताया गया कि उन्हें इंजरी का सामना करना पड़ा है. तब से नाइट भी एक्शन से बाहर चल रहे हैं.
-) शेमस: शेमस के लिए पिछले कुछ साल बढ़िया रहे हैं. नवंबर 2025 में शोल्डर इंजरी के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा. हाल ही में उनकी सर्जरी भी हुई है.
-) एल्टन प्रिंस: प्रिंस ब्लू ब्रांड का हिस्सा हैं. जून 2025 से वो भी इंजरी के कारण एक्शन से बाहर चल रहे हैं. उनकी चोट का खुलासा नहीं हुआ है.
-) जोई स्टार्क: मई 2025 के बाद से स्टार्स भी रिंग में नज़र नहीं आई हैं. वो ACL और MCL इंजरी के कारण बाहर हैं. उनकी वापसी को भी काफी समय लगेगा.
-) पाइपर निवेन: अगस्त 2025 के बाद से पाइपर निवेन भी टीवी पर नहीं आईं. गर्दन की चोट के कारण उन्हे बाहर होना पड़ा. निवेन की चोट इतनी खतरनाक है कि उनका अब एक्शन में आना मुश्किल है.
-) केविन ओवेंस: रेसलमेनिया 41 से पहले ब्लू ब्रांड के शो में ओवेंस ने कहा कि उनकी गर्दन में चोट लग गई हैं और उन्हें जल्द से जल्द सर्जरी करानी पड़ेगी. इसके बाद से ओवेंस की वापसी भी नहीं हुई है.
-) मीचीन: दिसंबर 2025 में WWE होलीडे टूर के दौरान मीचीन को शोल्डर इंजरी का सामना करना पड़ा था. 2026 में उनकी वापसी भी काफी मुश्किल है.
-) एड्रियाना रिजो: रिजो अभी NXT का हिस्सा हैं. अगस्त 2025 के बाद से इंजरी की वजह से वो भी बाहर चल रहे हैं. उन्हें ACL इंजरी का सामना करना पड़ा था.
-) नोआम डार: डार जून 2025 से बाहर हैं. उनकी इंजरी का खुलासा नहीं हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक NXT लाइव शो में उन्हें चोट लगी थी.
ये भी पढ़ें:-सऊदी अरब में होने वाले 2026 के मेंस Royal Rumble मैच को जीतेंगे Roman Reigns! WWE ने दिए ये 3 बड़े संकेत
संबंधित खबरें
Roman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoWWE में सबसे बड़ा उलटफेर, दोस्त को धोखा देकर किया Money in the Bank कैश-इन
8 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
2 days agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
2 days agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
3 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
3 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
3 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
5 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
5 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines