सऊदी अरब में होने वाले 2026 के मेंस Royal Rumble मैच को जीतेंगे Roman Reigns! WWE ने दिए ये 3 बड़े संकेत

WWE Royal Rumble 2026 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. फैंस इसे लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. रोमन रेंस मेंस रॉयल रंबल मैच इस बार जीत सकते हैं. WWE ने कुछ चीजों द्वारा बड़े संकेत दिए हैं.

WWE

WWE Royal Rumble 2026

Roman Reigns: WWE Royal Rumble 2026 का आयोजन 31 जनवरी को सऊदी अरब में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच पर सभी की नजरें टिकी हैं. मेंस रंबल मैच में रोमन रेंस जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. वो रंबल मैच जीतकर चैंपियनशिप के लिए दावा ठोक सकते हैं. यहां हम WWE द्वारा दिए गए तीन संकेत के बारे में बारे में बात करेंगे जिनसे पता चलता है कि रोमन रंबल मैच जीतने वाले हैं.

विज्ञापन

ड्रू मैकइंटायर बन गए हैं चैंपियन

ड्रू मैकइंटायर ने कोडी रोड्स को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीत ली है. मैकइंटायर का रोमन रेंस के साथ तगड़ा इतिहास रहा है. जब रोमन चैंपियन थे तब उन्होंने कई बार मैकइंटायर को मात दी थी. WWE को पता है कि ड्रू और रोमन की राइवलरी से उन्हें तगड़ा फायदा होगा. अब मैकइंटायर चैंपियन हैं तो और मजा आएगा. इससे बड़े संकेत मिलते हैं कि रोमन रंबल मैच जीतकर मैकइंटायर को चुनौती दे सकते हैं.

विज्ञापन

रोमन रेंस ने खुद दिया था बड़ा बयान

सर्वाइवर सीरीज 2025 में हुए मेंस वॉरगेम्स मैच में बेबीफेस टीम का हिस्सा रोमन रेंस थे. उनके साथ कोडी रोड्स, द उसोज़ और सीएम पंक थे. इससे पहले वीकली एपिसोड में रेंस ने कोडी और पंक से बड़ी बात कही थी. उन्होंने कहा था कि टाइटल उनके कंधे पर अच्छा लगेगा. मेंस वॉरगेम्स मैच के बाद भी रेंस और कोडी के बीच तनाव देखने को मिला था. रेंस द्वारा कही गई बातों से पता चलता है कि वो आगामी रंबल मैच में जीत दर्ज करने वाले हैं.

विज्ञापन

WWE WrestleMania 42 का मेन इवेंट

WrestleMania में हमेशा रोमन रेंस का प्रदर्शन बेहतर रहा है. वो अभी तक सबसे ज्यादा WrestleMania के मेन इवेंट कर चुके हैं. रेंस को मेगा इवेंट के लिए खूब एडवर्टाइज किया जा रहा है. इससे पता चलता है कि वो 2026 में भी मेन इवेंट का हिस्सा बनेंगे. ये काम तभी हो सकता है जब रोमन रंबल मैच में जीत हासिल करेंगे. WWE जिस हिसाब से रोमन को WrestleMania 42 के लिए एडवर्टाइज कर रहा है, उससे संकेत मिलते हैं कि रेंस रंबल मैच जीतने वाले हैं.

ये भी पढ़ें:-WWE Live Event रिजल्ट: Roman Reigns के भाई ने पहले यूनिवर्सल चैंपियन को हराया, 2 टाइटल मैचों में मचा खूब बवाल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ