Roman Reigns: WWE Royal Rumble 2026 के आयोजन में कुछ ही घंटे बचे हुए हैं. वहां पर होने वाले मेंस रॉयल रंबल मैच में रोमन रेंस भी एंट्री करने वाले हैं. पिछले हफ्ते उन्हें लेकर बड़ा ऐलान किया गया था. खैर अब इस बड़े मुकाबले से पहले रोमन ने ट्रिपल एच के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं. आप सभी जानते हैं कि ट्रिपल एच बुकिंग को लेकर विवादों में रहते हैं. इस बात पर रेंस ने भी सहमति जताई है कि पिछले कुछ सालों में क्रिएटिव टीम फेल रही है.
WWE दिग्गज रोमन रेंस ने क्या कहा?
WWE Royal Rumble 2026 से पहले रोमन रेंस ने पैट मैकफी को अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने कई बड़े मुद्दों पर बात की. रेंस ने क्रिएटिव विफलता को लेकर कहा,”मैं ट्राइबल चीफ हूं. मैं लोगों के पूरा समय देता हूं. ये युवा टैलेंट कहते हैं कि हम पूरा टीवी टाइम हथिया लेते हैं. वो किसी एक बात की शिकायत करते हैं और मैं उन्हें मौका देता हूं. उन्हें अपनी मनचाही स्टारडम हासिल करने के लिए भरपूर जगह देता हूं. अब बस करो. हमने कोई तरक्की नहीं की है. हमारा डेवलेपमेंट नहीं हुआ है. हमारे पास शानदार लीडर हैं. निक खान गजब के बिजनेसमैन हैं. वो जीनियस हैं, लेकिन हमें क्रिएटिव रूप से उनके साथ कदम मिलाकर चलना होगा. मेरे जैसे लोग जो महान बनने की कोशिश कर रहे हैं, मैं साधारण स्थिति को चुपचाप नहीं देख सकता हूं. खासकर तब जब मैंने सबके लिए सफलता का रास्ता बनाया हो”.
ये भी पढ़ें:-WWE SmackDown Results, 30 जनवरी, 2026: मेन इवेंट में 10 रेसलर्स ने ढाया कहर, चैंपियन हैलुवा किक से धराशाई
क्या 2026 का रॉयल रंबल मैच जीत पाएंगे रोमन रेंस?
Royal Rumble 2026 का आयोजन सऊदी अरब में होने वाला है. फैंस और स्टार्स इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. रोमन रेंस मेंस रॉयल रंबल मैच में जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. इससे पहले अपने करियर में एक बार रंबल मैच रेंस जीत चुके हैं. इस बार उन्हें कंपनी द्वारा तगड़ा पुश दिया जा सकता है. रेंस के लिए 2025 खास नहीं रहा है. वो रंबल मैच जीतकर 2026 को धमाकेदार बनाने की पूरी कोशिश करेंगे.
ये भी पढ़ें:-Royal Rumble 2026 से पहले The Rock की बेटी ने अचानक WWE को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर बड़ा ऐलान कर मचाई सनसनी
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
16 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
20 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 day agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines