हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

AJ Styles के WWE से रिटायरमेंट पर Roman Reigns का टूटा दिल, पुराने दिनों को याद कर दिया भावुक बयान

WWE Royal Rumble 2026 में एजे स्टाइल्स को गुंथर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. मैच की शर्त के अनुसार अब वो रिटायर हो गए हैं. रोमन रेंस ने अब स्टाइल्स को ट्रिब्यूट देते हुए बड़ा बयान दिया है. आइए आपको बताते हैं.

विज्ञापन
रोमन रेंस का बड़ा बयान

Roman Reigns: WWE Royal Rumble 2026 में एक बहुत ही खास पल देखने को मिला. वहां पर गुंथर का मुकाबला एजे स्टाइल्स के साथ हुआ था. मैच में शर्त थी कि अगर स्टाइल्स हारेंगे तो उन्हें रिटायर होना पड़ेगा. स्टाइल्स को हार का सामना करना पड़ा. अब वो रिटायर हो गए हैं. हार के बाद स्टाइल्स काफी भावुक दिखे. खैर अब हर कोई उन्हें ट्रिब्यूट दे रहा है. WWE के ट्राइबल चीफ रोमन रेंस ने भी स्टाइल्स को लेकर दिल छू देने वाला बयान दिया है. रेंस ने स्टाइल्स के साथ अपने पुराने दिनों को याद किया.

WWE दिग्गज रोमन रेंस ने क्या कहा?

स्टेफनी मैकमैहन के What’s Your Story? पॉडकास्ट में एजे स्टाइल्स नज़र आए. वहां पर एक वीडियो दिखाया गया, जिसमें रोमन रेंस ने स्टाइल्स को ट्रिब्यूट दिया. रेंस ने कहा, “शानदार मेहनती, जबरदस्त टीममेट. पुराने जमान का वीडियो गेम खेलने वाले भाई. आप समझ रहे हैं ना. ये स्टाइल्स का व्यक्तित्व को पेश करता है. प्रोफेशनल रेसलिंग में शामिल होने, लगातार ट्रेवल के बावजूद, वो जिस अनुशासन में हैं और एक फैमिली मैन, एक पिता होने की जिम्मेदारी को अच्छे से निभाते हैं. मुझे खुशी हैं कि सालों पहले जब हमारा टाइम आया तो मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला. काश फिर से वो सब होता, नए अध्याय खुलते और हम साथ मिलकर क्या कर सकते थे. हमारे बीच बहुत अच्छा तालमेल है. आप मजे करो. सुरक्षित रहो. फिर मिलेंगे”.

ये भी पढ़ें:-Roman Reigns बनेंगे WrestleMania के किंग, 2026 में इतिहास रचकर WWE में बनाएंगे कभी न टूटने वाला रिकॉर्ड!

विज्ञापन

WWE WrestleMania 42 में रोमन रेंस का होगा बड़ा मैच?

WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को होने वाला है. वहां पर रोमन रेंस का मैत तय कर दिया गया है. रोमन ने हाल ही में मेंस रॉयल रंबल मैच जीत. इसके साथ ही उन्होंने WrestleMania 42 में वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल किया. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में सीएम पंक और रोमन के बीच प्रोमो सैगमेंट हुआ. दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए. अंत में रोमन ने पंक को अपने WrestleMania 42 विरोधी के रूप में चुना.

ये भी पढ़ें:-WWE Royal Rumble 2026 के बाद SmackDown के पहले शो में क्या-क्या होगा? फर्स्ट टाइम एवर मैच में मचेगा बवाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola