हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE चैंपियन Roman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा

WWE स्टार रोमन रेंस काफी लोकप्रिय हैं. भारत में उन्हें खूब चीयर किया जाता है. रेंस बहुत जल्द भारत में आकर फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं. एक वीडियो के जरिए उन्होंने खास संदेश दर्शकों को दिया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

विज्ञापन
रोमन रेंस ने दी खुशखबरी (Photo: WWE.com)

Roman Reigns: रोमन रेंस WWE के बहुत बड़े स्टार हैं. मौजूदा समय में उनके पास वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी है. रेसलमेनिया में उन्होंने टाइटल जीता था. अभी तक उनका चैंपियनशिप रन भी बढ़िया रहा है. रेंस को फ्यूचर में जरूर हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया जाएगा. भारत में भी रेंस की फैन-फॉलोइंग जबरदस्त है. रेंस दो बार भारत आ चुके हैं. अंतिम बार 2017 में उन्होंने भारतीय सरजमीं पर कदम रखा था. खैर रेंस फिर से भारत में आ सकते हैं. उन्होंने WWE फैंस को संदेश देते हुए बड़ा वादा किया है.

रोमन रेंस का बड़ा बयान

बॉलीवुड के स्टार विद्युत जामवाल स्‍ट्रीट फाइटर फिल्म से हॉलीवुड में डेब्‍यू कर रहे हैं. वो फ‍िल्‍म में धालस‍िम का क‍िरदार न‍िभा रहे हैं. इस मूवी में रोमन रेंस भी काम कर रहे हैं. अकुमा को रोल में वो हैं. रेंस लगातार फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं. उनके साथ कई बड़े मौकों पर जामवाल भी दिखे. रेंस ने सोशल मीडिया पर भी तस्वीरें शेयर कीं. जामवाल ने इंस्टाग्राम पर रोमन के साथ अपना एक वीडियो पोस्ट किया. जामवाल ने फैंस की तरफ से रेंस को भारत आने का न्यौता दिया. रेंस ने कहा कि वो जल्द ही भारत आएंगे. उन्होंने कहा, “बहुत टाइम हो गया है. उम्मीद है कि हम जल्द ही वापस आएंगे. मैं भारत में सभी से बहुत प्यार करता हूं. आप सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद. यहां विद्युत जामवाल हैं. वो बहुत ही बढ़िया इंसान हैं.”

ये भी पढ़ें: WWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? ट्राइबल चीफ ने खुद किया अपने प्लान का खुलासा

विज्ञापन

2020 के बाद रोमन रेंस को मिली सफलता

रोमन रेंस ने मेन रोस्टर में 2012 में डेब्यू किया था. द शील्ड ग्रुप के साथ वो नज़र आए थे. 2014 से उनका सिंगल रन शुरू हुआ. विंस मैकमैहन ने बतौर फेस उन्हें खूब आगे बढ़ाया. लैसनर, अंडरटेकर और सीना जैसे दिग्गजों के साथ उनके मुकाबले हुए. रेंस को फेस के रूप में ज्यादा सफलता नहीं मिली. अगस्त 2020 में उन्होंने हील टर्न लिया. इसके बाद उनकी किस्मत चमक गई. 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे. 2024 में उन्हें कोडी रोड्स ने हराकर उनके टाइटल रन का अंत किया. रेंस अपने टाइटल रन के दौरान दिग्गजों को मात दी. आज पूरी दुनिया उन्हें जानती है. 2026 भी उनके लिए बढ़िया रहा है. वो एक फिर चैंपियन बन गए हैं. इस बार भी कंपनी ने उनके लिए बड़ा प्लान बनाया है. अगले साल रेसलमेनिया तक शायद चैंपियनशिप उनके पास ही रहने वाली है. कुछ रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया है.

ये भी पढ़ें: 31 WWE चैंपियनशिप और 26 साल का करियर, महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola