हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE में John Cena के रिटायरमेंट मैच से Randy Orton क्यों रहे गायब? खुद किया अनुपस्थिति का खुलासा

WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना ने अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा था. वहां पर रैंडी ऑर्टन मौजूद नहीं थे. अब इसके पीछे के कारण का खुलासा उन्होंने खुद किया है.

विज्ञापन
WWE दिग्गज का बड़ा बयान

John Cena & Randy Orton: WWE दिग्गज जॉन सीना का ऐतिहासिक करियर हाल ही में Saturday Night’s Main Event में खत्म हो गया है. गुंथर के खिलाफ आखिरी मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. सीना को सभी ने अपने अंदाज में ट्रिब्यूट दिया. रिंग में भी पूरे रोस्टर ने आकर उनके लिए तालियां बजाईं. रैंडी ऑर्टन सीना के रिटायरमेंट मैच से पूरी तरह गायब रहे. उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर भी फैंस ने सवाल खड़े किए. सभी लोगों का मानना था कि रैंडी को वहां पर रहना चाहिए था. खैर अब द वाइपर ने खुद इस बारे में बड़ा खुलासा किया है.

WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन ने क्या कहा?

रैंडी ऑर्टन ने सोशल मीडिया पर अपनी अनुपस्थिति का कारण बताया है. साथ ही साथ उन्होंने जॉन सीना को ट्रिब्यूट भी दिया. ऑर्टन ने कहा,”मैंने रेसलिंग की दुनिया में कदम रखा. मैं पिछले दो दशक से सीना के साथ ही बड़ा हुआ. मैंने सीना के खिलाफ करीब 100 बार रेसलिंग की है. मुझे वॉशिंगटन, डीसी में उनके अंतिम मैच में मौजूद रहना अच्छा लगता. अगर कोई मेरी अनुपस्थिति को समझ सकता है, तो वो सीना ही हैं. मैं सऊदी अरब में रॉयल रंबल का प्रचार कर रहा था”.

ऑर्टन ने आगे कहा,”जॉन सीना के रिटायरमेंट की सुबह मेरी उनसे कुछ बात हुई थी. खास दिन पर उनसे बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी. मैं अब हॉलीवुड में सीना के करियर को देखने के लिए उत्सुक हूं. सीना सभी के लिए प्रेरणा रहे हैं और इसमें मैं भी शामिल हूं. उनसे बहुत कुछ सीखने का मौका मिला. इतने सालों तक WWE और लॉकर रूम को शानदार बनाने के लिए धन्यवाद”.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-22 साल के रेसलर ने WWE में अचानक चैंपियन बनकर रचा इतिहास, बड़ी गलती से फेमस स्टार के टाइटल रन का दुखद अंत

WWE दिग्गज जॉन सीना ने किया टैपआउट

जॉन सीना ने अपने 23 साल के करियर में टैपआउट के जरिए बहुत कम बार हार मानी है. अंतिम बार उन्हें 2004 में हार मिली थी. 21 साल बाद अब उन्हें गुंथर ने हार मानने के लिए मजबूर किया है. द रिंग जनरल के स्लीपर होल्ड लॉक को सहन नहीं कर पाए. तमाम हथकंडे अपनाने के बाद अंत में उन्हें हार का सामना ही करना पड़ा. गुंथर ने मुकाबले से पहले ही कह दिया था कि वो सीना को हार के लिए मजबूर कर देंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-Donald Trump की वजह से दिग्गज ने WWE को कहा अलविदा, आरोप लगाकर किया बड़ा खुलासा


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola