22 साल के रेसलर ने WWE में अचानक चैंपियन बनकर रचा इतिहास, बड़ी गलती से फेमस स्टार के टाइटल रन का दुखद अंत

WWE NXT के शो में इस हफ्ते एक तगड़ा मैच हुआ, जिसके तरह फैंस को नया चैंपियन मिल गया. फेमस स्टार की जीत के बाद काफी खुश दिखाई दिया. हालांकि, उनकी ये सफलता काफी विवादों में भी रही.

WWE

WWE के फेमस स्टार को मिली बड़ी सफलता

NXT Title Change: WWE NXT का इस हफ्ते का एपिसोड जबरदस्त रहा. शुरुआत में फैंस को नया चैंपियन मिला. 22 साल की थिया हेल ने ब्लैक मोनरो को हराकर विमेंस नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप अपने नाम की. थिया की जीत काफी विवादों में भी रही. उन्होंने अपने WWE करियर का पहला टाइटल जीतकर इतिहास रच दिया है. विवादास्पद हार के बाद मोनरो ने अपना सिर पकड़ लिया था. उन्होंने बिल्कुल भी भरोसा नहीं हो रहा था कि वो हार गई हैं. मोनरो का टाइटल रन अभी तक बढ़िया रहा था. उनका इस तरह हारना काफी गलत रहा.

विज्ञापन

WWE NXT में थिया हेल ने लड़ा बड़ा मैच

दरअसल NXT के शो में ब्लैक मोनरो ने विमेंस नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप के लिए पूरे लॉकर रूम को खुली चुनौती दी. इस वजह से रैंप पर ही हाथापाई शुरू हो गई थी. इसके बाद थिया हेल ने ब्लैक पर हमला कर दिया. मैच शुरू होने से पहले ही थिया ने खतरनाक रूप अपनाया. उन्होंने ब्लैक को किमुरा लॉक में जकड़कर टैपआउट करने के लिए मजबूर कर दिया. इसके बाद ऐलान किया गया कि मोनरो और थिया के बीच में मुकाबला होगा.

विज्ञापन

दोनों स्टार्स के बीच तगड़ा मैच हुआ. मुकाबले को देखकर लग रहा था कि मोनरो अपने टाइटल को आसानी से रिटेन कर लेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. थिया ने मोनरो पर स्प्रिंगबोर्ड सेंटन लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज कर ली. वहां पर रेफरी की एक गलती भी देखने को मिली. ऐसा लग रहा था कि ब्लैक ने तीन काउंट से पहले अपना कंधा ऊपर कर लिया था. रेफरी ने इस चीज को गौर नहीं किया और इस तरह थिया को जीत मिल गई.

विज्ञापन

ब्लैक मोनरो ने कब जीता था टाइटल?

ब्लैक मोनरो ने AEW में बढ़िया काम किया था. 2025 में ही उन्होंने WWE में कदम रखा. NXT ब्रांड में वो शुरुआत से ही लाइमलाइट में आ गई थीं. 25 अक्टूबर 2025 को हुए Halloween Havoc इवेंट में मोनरो ने विमेंस नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप अपने नाम की थी. उनका टाइटल रन 52 दिन ही चल पाया. बड़ी गलती की वजह से उन्हें अपना टाइटल इस बार गंवाना पड़ा है. देखना होगा कि उनका अगला कदम क्या होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ