WWE Star Reaction: FIFA World Cup 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. 20 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में इसका फाइनल खेला जाएगा. स्पेन और अर्जेंटीना की टीम आमने-सामने होंगी. खैर अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम को मात दी. इंग्लैंड की टीम ने पहले बेहतरीन प्रदर्शन किया था, लेकिन बाद में उन्हें बड़ा झटका लगा. इंग्लैंड टीम की हार पर एक WWE स्टार का दिल टूट गया हैं. उन्होंने बड़ा बयान देकर कहा कि हमारे साथ नाइंसाफी हुई है.
WWE स्टार ने जताई निराशा
इंग्लैंड टीम की हार पर कई फैंस को दुख हुआ. पूरे टूर्नामेंट में टीम ने अच्छा गेम खेला था. सेमीफाइनल में बाहर होने पर WWE स्टार नाथन फ्रेजर ने भी निराशा जाहिर की है. फ्रेजर ब्रिटिश रेसलर हैं. वो इंग्लैंड को लगातार सपोर्ट करते आए हैं. उन्हें उम्मीद थी कि इंग्लैंड फाइनल में पहुंचेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. फ्रेजर ने सोशल मीडिया पर लिखा,”हमसे एक यादगार फाइनल का मौका छीन लिया गया”. दरअसल पूर्व NXT टैग टीम चैंपियन फ्रेजर के पार्टनर एक्सिओम स्पेन के हैं. स्पेन टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई है. फ्रेजर को लगा था कि उनकी टीम इंग्लैंड अगर फाइनल में पहुंचती तो स्पेन के साथ मुकाबला होता. फ्रेजर का सपना अर्जेंटीना ने तोड़ दिया है.
ये भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जो WWE के बन सकते हैं अगले The Undertaker, एक कर चुका है Brock Lesnar को तहस-नहस
WWE में चल रही हैं समरस्लैम 2026 की तैयारियां
समरस्लैम 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. मैच कार्ड धीरे-धीरे तैयार हो रहा है. कंपनी के टॉप स्टार्स एक्शन के लिए तैयार हैं. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर भी शो में कम्पीट करेंगे. नाथन फ्रेजर और एक्सिओम ने अभी तक टैग टीम डिवीजन में बढ़िया काम किया है. दोनों ने NXT में भी अपना दम दिखाया. इन दोनों को मेन रोस्टर में भी आगे जाकर तगड़ा पुश दिया जा सकता है. फिलहाल ये देखना होगा कि इन्हें समरस्लैम 2026 के मैच कार्ड में जगह मिल पाएगी या नहीं.
ये भी पढ़ें: ना Roman Reigns और ना Cody Rhodes, 36 साल के इस WWE रेसलर ने The Rock को मैच के लिए ललकारा
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines