हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

31 साल के रेसलर ने WWE दिग्गज The Great Khali को मैच के लिए ललकारा, WrestleMania में हो सकती है टक्कर

WWE में द ग्रेट खली का बहुत बड़ा नाम है. लंबे समय से वो टीवी पर नज़र नहीं आए हैं. फैंस उनकी वापसी चाहते हैं. खैर एक फेमस स्टार ने उन्हें मेगा इवेंट में मैच के लिए चुनौती पेश की है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
द ग्रेट खली को मिली चुनौती

The Great Khali: WWE में भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली का बहुत बड़ा नाम है. कुछ साल पहले खली को हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया था. कई फैंस चाहते हैं कि खली को एक अंतिम मैच के लिए रिंग में वापसी करनी चाहिए. खली फ्यूचर में फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं. खैर अब एक 31 साल के रेसलर ने खली को WrestleMania 43 में मैच के लिए ललकारा है. फैंस के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने बड़ी बात कही.

WWE दिग्गज द ग्रेट खली को किसने दी चुनौती?

द ग्रेट खली ने 2006 से 2014 तक WWE रिंग में शानदार काम किया. इस दौरान उनकी राइवलरी द अंडरटेकर, बिग शो और जॉन सीना जैसे दिग्गजों के साथ रही. 2007 में खली ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी जीती. खैर किट विल्सन ने WrestleMania 43 में मैच के लिए खली को चुनौती दी है. विल्सन ने इंस्टाग्राम पर फैंस के सवालों के जवाब दिए. एक फैन ने बिना किसी बात के खली का नाम लिया. विल्सन ने भी बहुत चतुराई से जवाब दिया. उन्होंने कहा कि WrestleMania 43 में खली और विल्सन का मैच होना चाहिए.

ये भी पढ़ें:-WWE ने भारत में आखिरी बार कब किया था इवेंट का आयोजन? जानिए John Cena सहित किन स्टार्स ने लिया हिस्सा

विज्ञापन

द ग्रेट खली ने कब लड़ा था अंतिम मैच?

2014 के बाद से बहुत कम बार WWE रिंग में द ग्रेट खली नज़र आए हैं. 2018 में सऊदी अरब में ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल मैच हुआ था. मुकाबले में 50 स्टार्स ने हिस्सा लिया था. इस मुकाबले में खली ने भी एंट्री की. मैच में खली ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाए. वो बहुत जल्दी एलिमिनेट हो गए थे. इसके बाद से अभी तक खली इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आए हैं. खली से उम्मीद की जा है कि वो फ्यूचर में एक अंतिम मैच के लिए WWE में वापसी करें. ट्रिपल एच उनकी बुकिंग कर फैंस को खुश कर सकते हैं. उनकी वापसी से भारतीय फैंस जरूर उत्साहित हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42 में Brock Lesnar का होगा फर्स्ट टाइम एवर मैच! 27 साल का रेसलर दे सकता है चुनौती

विज्ञापन


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola