The Rock: WWE रिंग में लंबे समय से द रॉक नज़र नहीं आए हैं. उन्हें एक साल से भी ज्यादा का समय हो गया है. रोमन रेंस और कोडी रोड्स के साथ उनके ड्रीम मैच का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. अब तो इनका मैच होना थोड़ा मुश्किल भी लग रहा है. खैर एक 36 साल के रेसलर ने रॉक को मैच के लिए ललकार दिया है. उन्होंने द ग्रेट वन से तैयार होने के लिए कहा है. रॉक द्वारा आने वाले समय में इसका जवाब दिया जा सकता है. आप सभी जानते हैं कि उनका ध्यान हमेशा WWE के ऊपर रहता है.
फेमस WWE स्टार का बयान
Insight with Chris Van Vliet पर हाल ही में ईथन पेज नज़र आए. पेज ने रॉक को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने का कि द ग्रेट वन के साथ स्क्रीन शेयर करना उनके लिए बहुत बड़ी बात थी. पेज ने बताया कि उन्हें रॉक के खिलाफ सिंगल्स मैच मिल जाए तो बहुत बड़ी बात होगी. पेज ने कहा, “मैं प्रोफेशनल रेसलिंग मे सबसे ज्यादा तारीफ द रॉक की करता हूं. मेरे लिए वो बहुत अच्छे हैं. अनके साथ स्क्रीन शेयर करना बड़ी बात थी. अब मुझे कुछ और करने की जरूरत नहीं है. अगर वो मेरे साथ कोई मैच लड़ना चाहें तो बड़ी बात होगी. रॉक आप अपना इन-रिंग गियर पहन लो. मैच लड़ते हैं. हर कोई आपकी हैमस्ट्रिंग्स देखना चाहता है”.
ये भी पढ़ें: WWE में Brock Lesnar को ढेर करने वाले रेसलर ने संन्यास लेकर मचाया हड़कंप! 21 साल के करियर का दुखद अंत
WWE टीवी पर कब आए थे द रॉक?
पिछले साल की शुरुआत में हुए एलिमिनेशन चैंबर में द रॉक के इशारे पर जॉन सीना ने कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया था. सीना ने कोडी की हालत खराब कर दी थी. इसके बाद लगा था कि रॉक इनकी स्टोरी पर बने रहेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. वो इसके बाद से अभी तक टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. इस वजह से फैंस उनसे नाराज चल रहे हैं. फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. देखना होगा कि उनकी वापसी कब होगी.
ये भी पढ़ें: Brock Lesnar का अब तक कैसा है WWE SummerSlam में रिकॉर्ड? जानिए किन रेसलर्स ने दी करारी हार
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
17 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
21 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 day agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines