पूर्व AEW स्टार ने WWE में विलेन बनकर चौंकाया, मौजूदा चैंपियन का तोड़ा घुटना, हासिल किया टाइटल मैच

WWE SmackDown में इस हफ्ते कई चौंकाने वाली चीजें देखने को मिलीं. एक फेमस स्टार ने हील टर्न लेते हुए सभी को हैरान कर दिया. वापसी के बाद उन्होंने यह कारनामा किया. मौजूदा चैंपियन की उन्होंने हालत खराब कर दी. इतना ही नहीं उन्हें अब आगामी इवेंट में चैंपियनशिप मैच भी मिल गया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE (87)

WWE

SmackDown: WWE SmackDown का लेटेस्ट एपिसोड जबरदस्त रहा. वहां पर एक बड़ी चीज देखने को मिली. पूर्व AEW सुपरस्टार और 33 साल की जेड कार्गिल ने हील टर्न ले लिया है. अब वह विलन बन चुकी हैं. कार्गिल को चार हफ्ते पहले शो में देखा गया था. उन्होंने नाया जैक्स और टिफनी स्ट्रेटने के खिलाप ट्रिपल थ्रेट WWE विमेंस चैंपियनशिप मैच में कम्पीट किया था. मुकाबले के दौरान उनके फेस पर खतरनाक चोट लग गई. कार्गिल ने इस बार सरप्राइज वापसी करते हुए सभी को चौंका दिया.

विज्ञापन

WWE SmackDown में दिखा खास मोमेंट

SmackDown के एपिसोड में विमेंस चैंपियन टिफनी स्ट्रेटन का मुकाबला कियाना जेम्स के साथ हुआ. दोनों के बीच अच्छी टक्कर देखने को मिली. मुकाबले में विमेंस यूएस चैंपियन जूलिया ने भी दखलअंदाजी की. हालांकि, वह ज्यादा कुछ नहीं कर पाईं. टिफनी ने अंत में जेम्स को शानदार अंदाज में हराया. मैच के बाद जूलिया ने टिफनी के ऊपर हमला किया. वहां पर टिफनी को बचाने के लिए कार्गिल ने एंट्री की. कार्गिल ने जूलिया को बिग बूट लगाया.

विज्ञापन

टिफनी और कार्गिल ने रिंग में हाथ ऊपर कर जश्न मनाया. कुछ देर बाद कार्गिल ने चैंपियन पर हमला कर दिया. जेड ने टिफनी को खतरनाक क्लोथलाइन लगाया. जेड ने टिफनी पर लगातार हमला किया और उन्हें रिंग के बाहर ले गईं. कार्गिल ने स्ट्रेटन के घुटने पर अटैक कर उन्हें घायल कर दिया. WWE ऑफिशियल्स ने आकर कार्गिल को वहां से अलग किया.

विज्ञापन

WWE Saturday Night’s Main Event में होगा बड़ा मैच

Saturday Night’s Main Event का आयोजन 1 नवंबर को होने वाला है. कंपनी ने कुछ बड़े मैचों का ऐलान इस शो के लिए कर दिया है. वहां पर अब टिफनी स्ट्रेटन अपनी विमेंस चैंपियनशिप को जेड कार्गिल के खिलाफ डिफेंड करेंगी. टिफनी और स्ट्रेटन के बीच पहले भी मुकाबले हो चुके हैं. इस बार जेड नई विमेंस चैंपियन बन सकती हैं. देखना होगा कि टिफनी टाइटल रिटेन करने में कामयाब हो पाएंगी या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ