The Rock: WWE Elimination Chamber 2025 में द रॉक ने खूब बवाल मचाया था. जॉन सीना के हील टर्न में उनका ही हाथ था. हालांकि, फैंस रॉक से गुस्से में हैं. इसकी वजह यह है कि वह Elimination Chamber के बाद से टीवी से गायब हैं. पिछले कुछ सालों में रॉक का द फाइनल बॉस गिमिक काफी शानदार रहा. खासतौर पर कोडी रोड्स के साथ पिछले साल राइवलरी के दौरान इसे काफी सराहना मिली. कई लोगों को लगता है कि रॉक का यह गिमिक आगे नहीं दिखेगा लेकिन ऐसा नही हैं. रोड्स ने बता दिया है कि वह आगे भी नज़र आएंगे. इससे यह भी संकेत मिलता है कि रॉक जल्द ही टीवी पर वापसी कर सकते हैं.
कोडी रोड्स का बड़ा बयान सामने आया
कोडी रोड्स का कहना है कि WWE में द रॉक की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि रॉक का 2024 में वापसी करने और द फाइनल पॉस कैरेक्टर को पेश करने का बहुत ही बढ़िया निर्णय था. कोडी ने All The Smoke पर बात करते हुए कहा,”द रॉक ने WWE में वापसी की और कहा कि मैं इससे नहीं निपटूंगा. मैं कुछ नया कैरेक्टर बनाने वाला हूं. द फाइनल बॉस. हमने अभी द फाइनल बॉस की शुरुआत की है. इसमें आगे जाकर कुछ बेहद खास है”. द रॉक लंबे समय से WWE में काम करते आए हैं. कोडी रोड्स की बातों से लगता है कि द फाइनल बॉस गिमिक में रॉक आगे भी बहुत कुछ करने वाले हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE में अच्छा काम कर रहे Roman Reigns सहित 3 सुपरस्टार्स जिन्हें Triple H पसंद नहीं करते हैं
WWE में कोडी रोड्स और द रॉक का कब होगा मैच?
पिछले साल की शुरुआत में द रॉक ने वापसी की थी. इसके बाद लगा था कि रेसलमेनिया में उनका मैच रोमन रेंस के साथ होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ. फैंस के खराब रिएक्शन के कारण प्लान में बदलाव करना पड़ा. रोमन का मैच कोडी रोड्स के साथ तय किया गया है. हालांकि, इनकी दुश्मनी में रॉक भी लगातार बने रहे. रेसलमेनिया नाइट 1 में रोमन और रॉक ने कोडी और सैथ रॉलिंस को हराया. कोडी और रॉक की राइवलरी अभी खत्म नहीं हुई है. इनके बीच आगे जाकर सिंगल्स मैच भी जरूर होगा.
ये भी पढ़ें:-WWE Survivor Series 2025 का संभावित मैच कार्ड: जानिए Roman Reigns और Brock Lesnar किस मैच में मचाएंगे तबाही?
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
6 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines