WWE Survivor Series 2025 का संभावित मैच कार्ड: जानिए Roman Reigns और Brock Lesnar किस मैच में मचाएंगे तबाही?

WWE Survivor Series 2025 का आयोजन 29 नवंबर को होने वाला है. सभी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. जॉन सीना, रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर जैसे दिग्गज इस शो का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं. अभी तक शो के लिए मुकाबलों का ऐलान नहीं किया गया है. आइए आपको बताते हैं कि वहां पर कौन-कौन से मैच बुक किए जा सकते हैं.

WWE - 2025-11-06T102203.550

WWE

Survivor Series: WWE का Survivor Series सालाना शो है. यह हमेशा साल क अंत में ही होता है. इसका इंतजार फैंस बेसब्री से करते हैं. 2025 के Survivor Series का आयोजन 29 नवंबर को होने वाला है. इसके लिए अब बहुत कम समय बचा हुआ है. WWE ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. अभी तक एक भी मुकाबले का ऐलान नहीं किया गया है. Raw और SmackDown के आगामी शोज में कुछ खतरनाक मैच सामने आ सकते हैं.

विज्ञापन

2025 में होने वाला Survivor Series का 39वां संस्करण होगा. यह सैन डिएगो, कैलिफ़ोर्निया के पेटको पार्क से लाइव आएगा. फैंस की नजरें इसमें होने वाले मेंस और विमेंस वॉरगेम्स मैच पर होती हैं. कुछ सालों से इस खतरनाक मुकाबले का आयोजन शो में लगातार किया जा रहा है. प्रीमियम लाइव इवेंट में Raw और SmackDown ब्रांड के रेसलर्स हिस्सा लेंगे. जॉन सीना को लेकर भी फैंस उत्साहित हैं. वह अपने करियर में अंतिम बार Survivor Series में नज़र आने वाले हैं. उनके अलावा रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर, सीएम पंक और कोडी रोड्स जैसे स्टार्स का जलवा भी देखने को मिलेगा. आइए ज्यादा देर ना करते हुए Survivor Series 2025 के संभावित मैच कार्ड पर नज़र डालते हैं.

विज्ञापन

WWE Survivor Series 2025 में कौन-कौन से मुकाबले देखने को मिल सकते हैं?

-) विमेंस वॉरगेम्स मैच- ओस्का, कायरी सेन, बैकी लिंच, राकेल रॉड्रिगेज और रॉक्सन परेज vs रिया रिप्ली, इयो स्काई, बेली, लायरा वैल्किरिया और एजे ली.

विज्ञापन

-) मेंस वॉरगेम्स मैच- टीम विज़न (ब्रॉन ब्रेकर, ब्रॉन्सन रीड, लोगन पॉल, ब्रॉक लैसनर और ऑस्टिन थ्योरी) vs टीम सीएम (सीएम पंक, रोमन रेंस, जे उसो, जॉन सीना और एलए नाइट).

-) डॉमिनिक मिस्टीरियो vs रे मिस्टीरियो (इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच)

विज्ञापन

-) जॉन सीना The Last Time Is Now टूर्नामेंट- फाइनल मैच

-) कोडी रोड्स vs जेकब फाटू (अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ