John Cena: 13 दिसंबर 2025 को WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना ने अपने करियर का आखिरी मुकाबला गुंथर के खिलाफ लड़ा था. तगड़े मुकाबले में सीना को टैपआउट के जरिए हार का सामना करना पड़ा था. सीना अब इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आएंगे. रोमन रेंस के भाई जे उसो ने अब सीना को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है. उनका कहना है कि सीना ने सभी से झूठ बोला है और वो आगामी रॉयल रंबल मैच में एंट्री करेंगे. ये बहुत ही बड़ी बात जे ने कही है.
WWE स्टार जे उसो का बयान
2025 में जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर जबरदस्त रहा था. सीना ने कई बड़े मुकाबले लड़े. उन्होंने रेसलमेनिया 41 में कोडी रोड्स को हराकर 17वीं बार वर्ल्ड टाइटल जीता. उन्होंने अपने करियर में पहली बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप भी जीती. सीना ने हमेशा ये कहा है कि वो अपने आखिरी मैच के बाद कभी भी रिंग में वापसी नहीं करेंगे. इसमें जे की थोड़ा अलग राय है. WWE के एक प्लेबैक वीडियो में द उसोज़, एजे स्टाइल्स और सैमी ज़ेन ने पिछले साल के रंबल मैच को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. जे ने इस दौरान कहा कि सीना 2026 के रंबल मैच में 30वें नंबर पर एंट्री करेंगे. उन्होंने सीना के 2008 में 30वें नंबर पर आने की बात को याद किया. जे ने कहा,”जॉन सीना झूठ बोल रहे हैं. वो इस बार 30वें नंबर पर वापसी करने वाले हैं. बिल्कुल वैसे ही जैसे उन्होंने 2008 में किया था. मैं आपको बता रहा कि वो वापसी करेंगे.”
ये भी पढ़ें:-WWE Royal Rumble 2026 में होने वाले सभी मैचों और उनके संभावित नतीजों की भविष्यवाणी
कौन जीतेगा 2026 का WWE Royal Rumble मैच?
WWE Royal Rumble 2026 का आयोजन 31 जनवरी को सऊदी अरब में होने वाला है. सभी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. ट्रिपल एच कह चुके हैं कि फैंस को वहां पर बड़े सरप्राइज मिलेंगे. पहली बार इस शो का प्रसारण यूएस के बाहर से हो रहा है. मेंस रॉयल रंबल मैच में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर भी नज़र आएंगे. दोनों की एंट्री का ऐलान हो गया है. रोमन मेंस रंबल मैच में जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-‘मुझे अपने नाम से नफरत है’, WWE की मौजूदा चैंपियन Becky Lynch ने अजीबोगरीब बयान देकर फैंस को चौंकाया
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
17 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
22 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines