'मुझे अपने नाम से नफरत है', WWE की मौजूदा चैंपियन Becky Lynch ने अजीबोगरीब बयान देकर फैंस को चौंकाया

WWE में बैकी लिंच कई सालों से काम कर रही हैं. मौजूदा समय में उनका दूसरा विमेंस आईसी चैंपियनशिप रन चल रहा है. बैकी ने इस बार अपने नाम को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसके बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे.

WWE

बैकी लिंच का बड़ा बयान

Becky Lynch: WWE में बैकी लिंच का बहुत बड़ा नाम है. विमेंस डिवीजन में अभी तक उन्होंने अपने काम से खूब वाहवाही लूटी है. इतना ही नहीं उन्हें रेसलमेनिया का मेन इवेंट करने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ है. लिंच को द मैन भी कहा जाता है. लिंच मौजूदा समय में बतौर हील कार्य कर रही हैं. खैर इस बार लिंच ने अपने इन-रिंग नाम को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है. बैकी ने कहा कि उन्हें उनके नाम से बहुत नफरत है.

विज्ञापन

WWE स्टार बैकी लिंच ने क्या कहा?

बैकी लिंच ने WrestleMania 35 का मेन इवेंट शार्लेट फ्लेयर और रोंडा राउजी के साथ किया. बैकी ने मुकाबला जीतकर दो टाइटल अपने नाम किए थे. हाल ही में The Viall Files को बैकी और उनके पति सैथ रॉलिंस ने अपना इंटरव्यू दिया. बैकी ने वहां पर इन-रिंग नाम के ऑरिजन को लेकर बात की. बैकी ने कहा कि उन्हें ये नाम खास पसंद नहीं था. लिंच के अनुसार,”मुझे उपनाम पसंद है. मुझे अपने नाम से नफरत है. मुझे रेबेका क्विन नाम बढ़िया लगता है. रेबेका क्विन शानदार नाम है. बैकी लिंच. ये बोलने में थोड़ा मुश्किल है. आप सभी ये बात जानते हैं.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- सावधान Roman Reigns! 2026 के WWE Royal Rumble मैच में ये 4 स्टार्स दे सकते हैं बड़ा धोखा

बैकी लिंच का चल रहा है दूसरा विमेंस आईसी चैंपियनशिप रन

बैकी लिंच ने पिछले साल जून में लायरा वैल्किरिया को हराकर अपने करियर में पहली बार विमेंस आईसी चैंपियनशिप जीती थी. वो 163 दिनों तक चैंपियन रही. नवंबर में मैक्सिकन डुप्री ने उन्हें हराकर टाइटल अपने नाम कर लिया था. 2026 की शुरुआत में बैकी ने डुप्री को हराकर दोबारा टाइटल जीत लिया. मौजूदा समय में उनका दूसरा टाइटल रन चल रहा है. देखना होगा कि वो कितने दिनों तक चैंपियन रह पाएंगी. कहा जा रहा है कि आगे जाकर उनकी टक्कर एजे ली के साथ हो सकती है. दोनों के बीच रेसलमेनिया 42 में मैच होने की उम्मीद लगाई जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ