हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

WWE दिग्गज Paul Heyman के चेले को हुई हर्निया बीमारी, एक्शन से बाहर होने के बाद खतरे में पड़ा करियर!

WWE रिंग में मौजूदा समय में ब्रॉन ब्रेकर काफी तगड़ा काम कर रहे हैं. कंपनी उन्हें लगातार पुश दे रही है. अब एक बुरी खबर उन्हें लेकर सामने आई है. ब्रेकर को गंभीर बीमारी से जूझना पड़ा है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
WWE स्टार को लेकर बुरी खबर

Bron Breakker: WWE में पिछले कुछ सालों में ब्रॉन ब्रेकर ने तगड़ा काम किया है. कंपनी उन्हें फ्यूचर स्टार के रूप में बिल्ड कर रही है. इस वजह से वो पॉल हेमन के साथ काम कर रहे हैं. ब्रेकर की रिंग में रफ्तार देखकर सभी हैरान रह जाते हैं. खैर अब उन्हें लेकर बुरी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट के अनुसार ब्रेकर को हर्निया हो गया है और उन्हें सर्जरी करानी पड़ रही है. ऐसा लगता है कि अब ब्रेकर का करियर खतरे में आ गया है. उनके लिए बनाए गए प्लान को रद्द करना पड़ सकता है.

WWE स्टार ब्रॉन ब्रेकर को लेकर आई बुरी खबर

Wrestling Observer के डेव मैल्टजर ने ब्रॉन ब्रेकर को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. मैल्टजर ने कहा कि ब्रेकर को गंभीर हर्निया की समस्या है और उनकी सर्जरी हुई है. ब्रेकर ने अभी तक अपनी तरफ से कोई जानकारी नहीं दी है. कहा गया है कि ब्रेकर अब अनिश्चितकाल के लिए एक्शन से बाहर हो गए हैं और उनकी वापसी की कोई निश्चित तारीख नहीं है. ये ब्रेकर के फैंस के लिए बहुत ही दुखद खबर है. ब्रेकर WWE रोस्टर में मौजूदा समय में जबरदस्त काम कर रहे हैं. हर्निया की वजह से उन्हें बड़ा झटका लग सकता है. जल्द ही इस बारे में बड़ा अपडेट जरूर आएगा.

ये भी पढ़ें:-जब प्रेमानंद महाराज की शरण में गए Veer Mahaan ने WWE रिंग में बजाई PAK रेसलर की बैंड, एक झटके में निकाल दी सारी हेकड़ी

विज्ञापन

WWE Royal Rumble 2026 में ब्रॉन ब्रेकर के ऊपर हुआ हमला

Royal Rumble 2026 का आयोजन हाल ही में सऊदी अरब में हुआ था. वहां पर हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में दूसरे नंबर पर ब्रॉन ब्रेकर ने एंट्री की थी. ब्रेकर के रिंग में जाने से पहले ही किसी ब्लैक हुडी पहले शख्स ने उनके ऊपर हमला कर दिया. उस शख्स ने ब्रेकर को पीटा और रिंग में डाल दिया. ओबा फेमी ने ब्रेकर को तुरंत ही रिंग से बाहर कर दिया. ये देखकर सभी हैरान रह गए थे. मैच से पहले ब्रेकर जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे. कंपनी ने उनकी काफी खराब बुकिंग की.

ये भी पढ़ें:-भारतीय WWE दिग्गज The Great Khali ने कितने रेसलर्स को पटखनी देकर वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी? जानिए कब रचा गया इतिहास

विज्ञापन


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola