WWE SmackDown Results: WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड का अंत हो गया है. शो बहुत ही रोमांचक रहा. WWE ने पहले ही बड़े सैगमेंट्स का ऐलान कर दिया था. एक बार फिर रैंडी ऑर्टन ने बवाल मचाया. टॉप स्टार्स का जलवा देखने को मिला. मेन इवेंट में फैंस को खूब मजा आया. फैंस ने अपने पसंदीदा रेसलर्स को बहुत चीयर किया. वुमेंस डिवीजन ने अपने काम से सभी का दिल जीता. आइए आपको SmackDown रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.
रैंडी ऑर्टन का सैगमेंट
रैंडी ऑर्टन ने अपने होमटाउन फैंस का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि अगली बार उनके पास चैंपियनशिप होगी. ऑर्टन ने कहा कि रेसलमेनिया 42 से कोडी रोड्स खाली हाथ जाएंगे. उन्होंने ऑर्टन का मजाक बनाया. कोडी ने एंट्री की. दोनों के बीच ब्रॉल हुआ. कोडी का दबदबा दिखा. पैट मैकफी अचानक रिंग में आए. उन्होंने कोडी को लो-ब्लो लगाकर हील टर्न लिया. ऑर्टन ने कोडी पर चेयर से हमला किया. मैकफी ने ऑर्टन की तारीफ की. उन्होंने कोडी को खराब बताया.
---विज्ञापन---
रिया रिप्ली का मैच
रिया रिप्ली का मुकाबला मीचीन के साथ हुआ. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ. रिप्ली ने मुकाबले में जीत हासिल की. मैच के बाद मीचीन और बी-फैब ने रिप्ली पर हमला किया. जेड कार्गिल ने भी अपनी ताकत दिखाई. रिप्ली को बचाने के लिए इयो स्काई ने एंट्री की.
---विज्ञापन---
अंकल हाउडी का मैच
अंकल हाउडी का मुकाबला टामा टोंगा के साथ हुआ. मैच में सोलो सिकोआ की दखलअंदाजी भी देखने को मिली. अंत में हाउडी ने सिस्टर एबीगेल के जरिए जीत हासिल की. मैच के बाद टामा और सिकोआ के बीच बहस हुई. टामा ने सोलो से लालटेन छीनकर रिंगकॉर्नर पर रख दिया. हाउडी इसे लेकर चले गए.
ट्रिक विलियम्स का सैगमेंट
ट्रिक विलियम्स ने रेसलमेनिया 42 में मैच मिलने पर खुशी जताई. विलियम्स ने कहा कि वो यूएस चैंपियन बनेंगे. सैमी ने एंट्री की. दोनों के बीच बहस देखने को मिली. दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप भी लगाए. कार्मेलो हेज भी रिंग में आए. उन्होंने रीमैच की मांग की. सैमी ने उनकी चुनौती स्वीकार की.
एलिस्टर ब्लैक का मैच
एलिस्टर ब्लैक का मुकाबला मैट कार्डोना के साथ हुआ. दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया. कार्डोना थोड़ा कमजोर दिखे. अंत में एलिस्टर ने ब्लैक मॉस लगाकर कार्डोना के ऊपर शानदार जीत हासिल की.
टैग टीम मैच
शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस का मैच बेली और लायरा वैल्किरिया के साथ हुआ. इस मुकाबले में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. ब्लिस और फ्लेयर ने अंत में बढ़िया जीत हासिल की. मैच खत्म होने के बाद सभी स्टार्स के ऊपर लैश लीजेंड और नाया जैक्स ने हमला किया.
WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच
आर-ट्रुथ और डेमियन प्रीस्ट ने द मिज़ और किट विल्सन के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड किया. चारों स्टार्स ने रिंग में खूब दम लगाया. प्रीस्ट और ट्रुथ की केमिस्ट्री शानदार रही. दोनों ने अंत में अपने टाइटल को जबरदस्त अंदाज में रिटेन किया. मैच के बाद कोडी ने रिंग में एंट्री की और किट विल्सन को क्रॉस रोड्स दिया. कोडी ने पैट मैकफी की बेइज्जती की. कोडी ने मैकफी और ऑर्टन को धमकी दी.
मेन इवेंट
रोमन रेंस के साथी सैमी ज़ेन ने कार्मेलो हेज के खिलाफ यूएस चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. हेज के पांव में चोट लग गई थी. इसका फायदा अंत में सैमी को ही मिला. रेफनी ने रिंग में हेज को चैक किया. सैमी ने उन्हें हैलुवा किक लगाकर अपने टाइटल को रिटेन किया. मैच के बाद ट्रिक विलियम्स ने सैमी के ऊपर खतरनाक अटैक किया. विलियम्स ने टाइटल उठाकर जश्न भी मनाया.
ये भी पढ़ें: 10 साल बाद WWE में वापसी के लिए तैयार हुआ दिग्गज, 2016 में फैंस का दिल तोड़कर कहा था अलविदा!