WWE Survivor Series के बाद SmackDown के पहले शो में क्या होगा? John Cena के टूर्नामेंट का फाइनल मैच

WWE Survivor Series 2025 के बाद SmackDown के पहले एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. फैंस को वहां पर खतरनाक एक्शन देखने को मिलेगा. जानिए कौन से मुकाबले ब्लू ब्रांड में होंगे.

WWE - 2025-12-05T085432.402

कौन करेगा जॉन सीना को रिटायर?

SmackDown after Survivor Series 2025 Preview: WWE Survivor Series 2025 के बाद अब सभी की नजरें SmackDown के पहले एपिसोड पर हैं. Raw का शो ज्यादा खास नहीं रहा. ट्रिपल एच ने कहा था कि रेड ब्रांड में कुछ सरप्राइज मिलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा निगेटिव रिएक्शन प्राप्त हुए. फैंस अब ब्लू ब्रांड के शानदार होने की उम्मीद लगा रहे हैं. आगामी 13 दिसंबर 2025 को Saturday Night’s Main Event होने वाला है. इसका बिल्डअप शुरू किया जाएगा. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या होगा.

विज्ञापन

द लास्ट टाइम इज नाउ टूर्नामेंट का फाइनल मैच

13 दिसंबर 2025 को Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना अपने करियर का आखिरी मैच लड़ने वाले हैं. उनका अंतिम विरोधी चुनने के लिए 16 रेसलर्स के बीच द लास्ट टाइम इज नाउ टूर्नामेंट रखा गया था. SmackDown के एपिसोड में इसका फाइनल मैच होगा. गुंथर और एलए नाइट के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी. Raw के शो में हुए पहले सेमीफाइनल में नाइट ने जे उसो को हराया था. वहीं दूसरे सेमीफाइनल में गुंथर ने सोलो सिकोआ को मात दी थी. अब देखना होगा कि फाइनल मैच में किसकी जीत होती है. वैसे जीत के प्रबल दावेदार गुंथर ही माने जा रहे हैं.

विज्ञापन

SmackDown में दिखेगा बड़े स्टार्स का जलवा

SmackDown के लिए कोडी रोड्स, टिफनी स्ट्रेटन, रैंडी ऑर्टन, शार्लेट फ्लेयर, ड्रू मैकइंटायर और सैमी ज़ेन को एडवर्टाइज किया गया है. टिफनी विमेंस चैंपियनशिप गंवाने के बाद से अभी तक टीवी पर नज़र नहीं आई हैं. उनकी वापसी से फैंस जरूर खुश हो जाएंगे. 3 अक्टूबर 2025 को हुए ब्लू ब्रांड के एपिसोड में अंतिम बार रैंडी ऑर्टन नज़र आए थे. वहां पर ऑर्टन और रोड्स को ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. ऑर्टन शो में आएंगे तो फिर बवाल होना पक्का है. उनका हील टर्न देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ