3 स्टार्स जो Survivor Series के बाद WWE SmackDown में वापसी कर फैंस को चौंका सकते हैं

WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते बहुत ही जबरस्त होने की उम्मीद है. कुछ स्टार्स वापस आकर फैंस का मनोरंजन कर सकते हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE - 2025-12-04T153628.048

क्या रैंडी ऑर्टन करेंगे धमाकेदार वापसी?

SmackDown Returns: 29 नवंबर 2025 को WWE Survivor Series का आयोजन हुआ था. वहां पर फैंस को चार तगड़े मुकाबले देखने को मिले. मेंस और वुमेंस वॉरगेम्स मैच में बहुत मजा आया. अब सभी की नजरें SmackDown के पहले एपिसोड पर टिकी हैं. वहां पर गुंथर और एलए नाइट के बीच द लास्ट टाइम इज नाउ टूर्नामेंट का फाइनल मैच होगा. इसके अलावा बड़े स्टार्स को शो के लिए एडवर्टाइज किया गया है. ट्रिपल एच ने ब्लू ब्रांड को खास बनाने के लिए बड़ी योजना जरूर बनाई होगी. इस आर्टिकल में हम तीन स्टार्स की बात करेंगे जो Survivor Series के बाद SmackDown के पहले शो में वापसी कर फैंस को चौंका सकते हैं.

विज्ञापन

रैंडी ऑर्टन

3 अक्टूबर 2025 को रैंडी ऑर्टन अंतिम बार WWE टीवी पर नज़र आए थे. वहां पर उन्होंने कोडी रोड्स के साथ मिलकर ब्रॉन्सन रीड औऱ ब्रॉन ब्रेकर का सामना किया था. सैथ रॉलिंस की वजह से कोडी और ऑर्टन को हार मिली थी. ऑर्टन की बुकिंग मौजूदा समय में विवादों में चल रही है. पिछले चार लगातार इवेंट का हिस्सा वह नहीं रहे हैं. SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड में अब ऑर्टन वापसी कर फैंस को बड़ा तोहफा दे सकते हैं. द वाइपर वहां पर कोडी के ऊपर हील टर्न लेकर रोमांच बढ़ा सकते हैं.

विज्ञापन

बियांका ब्लेयर

WWE WrestleMania 41 में बियांक ब्लेयर, रिया रिप्ली और इयो स्काई के बीच विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था. इस मुकाबले में स्काई ने जीत हासिल की थी. मैच के दौरान ब्लेयर की ऊंगली टूट गई थी. इस वजह से उन्हें इन-रिंग एक्शन से बाहर होना पड़ा था. हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि दिसंबर 2025 में उनकी वापसी हो सकती है. SmackDown के आगामी एपिसोड में उनकी वापसी की बहुत ज्यादा संभावनाएं हैं.

विज्ञापन

जेकब फाटू

जेकब फाटू कुछ महीने पहले SmackDown में ड्रू मैकइंटायर के साथ राइवलरी में थे. ड्रू से एक मुकाबले से पहले बैकस्टेज उनके ऊपर किसी ने हमला कर दिया था. इसके बाद से वह भी टीवी से बाहर चल रहे हैं. कहा गया था कि इंजरी की वजह से उन्हें टीवी से बाहर किया गया था. अब उनकी वापसी की खूब अफवाहें सामने आ रही हैं. ब्लू ब्रांड के आने वाले एपिसोड में फाटू की धमाकेदार वापसी हो सकती है. उन्होंने कोडी रोड्स से भी कहा था कि वह उन्हें चुनौती देंगे. फाटू वापस आकर रोड्स को मुकाबले के लिए ललकार सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ