हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फेमस सिंगर की WWE में वापसी, गुरु-शिष्य के बीच भिड़ंत, जानिए SmackDown में इस हफ्ते क्या-क्या होगा?

WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. फैंस को वहां पर तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. कुछ स्टार्स की वापसी देखने को मिल सकती है. जानिए कौन से मुकाबले ब्लू ब्रांड में होंगे.

विज्ञापन
WWE SmackDown

SmackDown: WWE में इस समय WrestleMania 42 की तैयारियां चल रही हैं. 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में फैंस को तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. इसे लेकर सभी उत्साहित हैं. अब वीकली शोज भी जबरदस्त हो रहे हैं. लगातार सरप्राइज मिल रहे हैं. इस हफ्ते SmackDown का शो भी धमाकेदार होने वाला है. कंपनी ने कुछ ऐलान पहले ही कर दिए थे. आइए आपको बता दें कि शो में क्या-क्या होगा.

कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन का सैगमेंट

कोडी रोड्स ने पिछले हफ्ते ड्रू मैकइंटायर को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीती. इस बात से सभी गुस्से में नज़र आए. कोई नहीं चाहता था कि कोडी टाइटल जीते. सभी रेसलमेनिया 42 तक मैकइंटायर को ही चैंपियन देखना चाहते थे. रैंडी ऑर्टन ने मेंस चैंबर मैच जीतकर मेगा इवेंट में टाइटल मैच प्राप्त किया. अब रेसलमेनिया 42 में कोडी और ऑर्टन के बीच मैच होने वाला है. दोनों के बीच इस हफ्ते कॉन्ट्रैक्ट साइन किया जाएगा. इस दौरान बवाल देखने को मिल सकता है. मैकइंटायर और जेकब फाटू आकर दखलअंदाजी कर सकते हैं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रेसलमेनिया 42 में अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप के लिए फैटल 4वे मैच हो सकता है.

ये भी पढ़ें:-यूट्यूब पर WWE के अब तक के सबसे ज्यादा नापसंद किए गए 5 वीडियो, The Rock और Cody Rhodes पर भड़के फैंस

विज्ञापन

WWE SmackDown में होगी प्रसिद्ध गायक की एंट्री

जेली रोल ने पिछले साल WWE रिंग में धमाल मचाया था. उन्होंने टैग टीम मैच भी लड़ा. SmackDown में इस हफ्ते उनकी वापसी होने वाली है. उन्हें देखकर फैंस खुश हो जाएंगे. द मिज़ ने बता दिया है कि वो उनके मिज़ टीवी सैगमेंट में आएंगे. जेली आगामी रेसलमेनिया 42 में मुकाबला भी लड़ सकते हैं. SmackDown में आने के बाद उनके अगले कदम के बारे में जरूर पता चल जाएगा.

SmackDown में जेड कार्गिल का मुकाबला मीचीन के साथ होगा. दोनों के बीच नॉन-टाइटल मुकाबला तय किया गया है रेसलमेनिया 42 में कार्गिल वुमेंस चैंपियनशिप को रिया रिप्ली के खिलाफ डिफेंड करेंगी. दोनों की राइवलरी की शुरुआत हो गई है. रिप्ली ने हाल ही में वुमेंस चैंबर मैच जीतकर मेगा इवेंट में टाइटल मैच प्राप्त किया था. दोनों के मुकाबले को लेकर सभी काफी उत्साहित हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE ने क्यों किया WrestleMania 42 में Randy Orton vs Cody Rhodes मैच का ऐलान? असली वजह का हुआ खुलासा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola