Drew McIntyre: WWE SmackDown में इस बार ड्रू मैकइंटायर ने कमाल कर दिया. उन्होंने कोडी रोड्स को हराकर अपने करियर में पहली बार अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीती. कंपनी का मौजूदा समय में इंटरनेशनल टूर चल रहा है. SmackDown के बाद WWE का पहला पड़ाव स्कॉटलैंड के ग्लासगो में था. ड्रू आखिरकार चैंपियनशिप को पहली बार वहां पर वापस लेकर आए. मैकइंटायर इस दौरान काफी खुश दिखे. मैकइंटायर ने ग्लासगो क्राउड के सामने शानदार प्रोमो दिया, जिसे WWE ने शेयर किया है.
WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने क्या कहा?
ड्रू मैकइंटायर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा,”मुझे लगता है कि बहुत लोग पिछले कुछ सालों से WWE हाइड्रो शो में आ रहे हैं. आपने मुझे हमेशा वादा करते हुए सुना होगा कि मैं WWE टाइटल जीतूंगा और इसे स्कॉटलैंड वापस लाऊंगा. जब मैंने पहली बार टाइटल जीता, तब पूरी दुनिया को लॉकडाउन का सामना करना पड़ा था. मैंने इसे दो बार जीता और मुझे इस पर गर्व है. मुश्किल समय में हमने लोगों को राहत दी. मैंने कसम खाई थी कि मैं टाइटल वापस हासिल करूंगा. कई सालों तक मेरे निराशा ही हाथ लगी है. मेरे साथ अन्याय हुआ है. फिर भी मुझे खुद पर भरोसा है क्योंकि मैं स्कॉटिश हूं.”
ड्रू ने आगे कहा,”कल रात, इससे शानदार कुछ लिखा ही नहीं जा सकता था. मैंने WWE चैंपियनशिप जीत ली और दुनिया के नंबर एक रेसलर के रूप में लाइव फैंस के सामने परफॉर्म करने का पहला मौका मुझे ग्लासगो में मिला, जहां मैंने अपना वादा पूरा किया”.
ये भी पढ़ें:-WWE ने Royal Rumble 2026 के लिए वर्ल्ड टाइटल मैच का किया ऐलान, 8 रेसलर्स को मिला चैंपियन बनने का सुनहरा मौका
लंबा चल सकता है ड्रू मैकइंटायर का टाइटल रन
ड्रू मैकइंटायर को लंबे समय बाद WWE में सफलता मिली है. 2025 उनके लिए शानदार रहा. मैकइंटायर ने बतौर हील खुद को साबित किया. मैकइंटायर ने बताया कि वो वर्ल्ड चैंपियन बनने के हकदार हैं. फैंस भी उन्हें वर्ल्ड टाइटल देने की मांग कर रहे थे. कोडी रोड्स के खिलाफ पिछले दो मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इस बार कंपनी ने उन्हें बड़ा तोहफा दिया. उम्मीद की जा रही है कि मैकइंटायर का टाइटल रन अब लंबा चलेगा. रेसलमेनिया 42 तक वो चैंपियन बने रहेंगे.
ये भी पढ़ें:-WWE में 159 दिन बाद Cody Rhodes क्यों हारे वर्ल्ड चैंपियनशिप? असली वजह का हुआ खुलासा
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
3 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines