WWE में 159 दिन बाद Cody Rhodes क्यों हारे वर्ल्ड चैंपियनशिप? असली वजह का हुआ खुलासा

WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड कोडी रोड्स के लिए सही नहीं रहा. ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ उन्हें अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप गंवानी पड़ी. कोडी की हार पर फैंस काफी निराश दिखे. अब इसके पीछे का कारण भी सामने आ गया है.

WWE

WWE को मिला नया चैंपियन

Cody Rhodes: WWE SmackDown का लेटेस्ट एपिसोड बर्लिन, जर्मनी में हुआ था. फैंस को वहां पर एक बड़ा सरप्राइज मिला. ड्रू मैकइंटायर ने कोडी रोड्स को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप अपने नाम की. दोनों के बीच Three Stages of Hell मैच हुआ था. तीसरे स्टेज को जीतकर मैकइंटायर चैंपियन बने. वैसे बहुत कम लोगों ने सोचा होगा कि कोडी इस बार चैंपियनशिप हार जाएंगे. अब एक रिपोर्ट में बताया गया है कि क्यों कोडी को हार का सामना करना पड़ा है. इसके पीछे की असली वजह सामने आ गई है.

विज्ञापन

WWE सुपरस्टार कोडी रोड्स को लेकर अपडेट

फैंस इस बार ड्रू मैकइंटायर के साथ थे. सभी चाहते थे कि वो चैंपियन बनें. मैकइंटायर की जीत के बाद फैंस खुश भी हुए थे. कोडी रोड्स को लेकर भी दर्शक निराश थे. Bodyslam ने अपनी रिपोर्ट में कोडी के मैच हारने को लेकर खास अपडेट दिया है. रिपोर्ट के अनुसार,”सूत्रों से पता चला है कि कोडी रोड्स और ड्रू मैकइंटायर दोनों ने एक बार फिर से टाइटल में बदलाव की वकालत की थी. WrestlePalooza में भी दोनों ने इस पर चर्चा की थी. वहां पर कोडी ने टाइटल रिटेन किया था. WWE ने एकदम सही समय समझा और बर्लिन में जोश से भरे फैंस के सामने मैकइंटायर को चैंपियन बनाने का फैसला लिया”.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE के इन 5 रेसलर्स की ‘फूटी किस्मत’, Triple H ने 2026 की शुरुआत में ही चैंपियनशिप हराकर दिया झटका

जेकब फाटू ने किया बड़ा कारनामा

कोडी रोड्स और ड्रू मैकइंटायर के मैच में जेकब फाटू ने बड़ा रोल निभाया. मैच के दौरान तीसरे स्टेज में स्टील केज मैच से मैकइंटायर बाहर आने वाले थे, लेकिन वहां पर फाटू ने आकर रेफरी को धक्का दे दिया. इसके बाद फाटू ने रिंग में जाकर मैकइंटायर पर हमला किया. फाटू ने कोडी के ऊपर अटैक कर सभी को चौंका दिया. इसका फायदा मैकइंटायर को मिला. वो मौका देखकर दरवाजे से बाहर निकल गए. इस तरह उन्हें जीत मिल गई. मैकइंटायर ने कोडी के 159 दिनों के टाइटल रन का अंत किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ