Triple H सावधान! John Cena के आखिरी WWE मैच में हुई ये 3 गलतियां तो फैंस का जमकर फूटेगा गुस्सा

जॉन सीना के आखिरी WWE मैच को लेकर फैंस में काफी उत्साह है. ट्रिपल एच के फैसलों पर सभी की नजरें होंगी. अगर उन्होंने बुकिंग के मामले में कुछ गलतियां की, तो फैंस का गुस्सा फूट सकता है.

WWE

इन गलतियों से ट्रिपल एच को होगा बचना

विज्ञापन

John Cena Final Match: आगामी 13 दिसंबर को Saturday Night’s Main Event होने वाला है. वॉशिंगटन, डीसी में होने वाले इस शो में जॉन सीना अपने करियर का आखिरी मैच लड़ने वाले हैं. इसके बाद कभी भी इन-रिंग एक्शन में सीना नज़र नहीं आएंगे. सीना का रिटायरमेंट टूर अभी तक सफल रहा है. उन्हें क्रिएटिव फ्रीडम भी दी गई है. सीना ने अपने कुछ पुराने विरोधियों के साथ मैच भी लड़ा. अब उनके आखिरी मैच को लेकर ट्रिपल एच को भी सावधान रहना पड़ेगा. यहां हम तीन गलतियों के बारे में बात करेंगे, जो सीना के आखिरी मैच में हुईं तो फैंस का जमकर गुस्सा फूट सकता है.

जॉन सीना की हार

जॉन सीना को अपने रिटायरमेंट टूर में अभी तक सिर्फ ब्रॉक लैसनर, कोडी रोड्स और डॉमिनिक मिस्टीरियो ने ही हराया है. हर कोई चाहता है कि सीना अपने अंतिम मैच में जीत के साथ रेसलिंग से रिटायरमेंट लें. ट्रिपल एच का प्लान कुछ और भी हो सकता है. सीना को हार के साथ भी विदाई लेनी पड़ सकती है. WWE में अक्सर इस तरह की चीजें देखने को मिली हैं. इस साल जुलाई में गोल्डबर्ग को भी अपने आखिरी मैच में हार मिली थी. द गेम को सीना को हार के लिए बुक नहीं करना चाहिए. अगर सीना की हार हुई तो फैंस भड़क सकते हैं.

विज्ञापन

विंस मैकमैहन का ना आना

ट्रिपल एच ने 2022 में WWE में क्रिएटिव हेड का पद संभाला था. इसके बाद से WWE में विंस मैकमैहन कम ही नज़र आए हैं. विंस ने कई बार आरोप लगाए हैं कि उन्हें बड़े समारोह में WWE द्वारा इनवाइट नहीं किया जाता है. हल्क होगन को जब श्रद्धांजलि दी गई थी तब भी ऐसा ही हुआ था. इस पर विंस ने नाराजगी जताई थी. 2002 से 2022 तक विंस के एरा में ही सीना ने काम किया है. सीना की सफलता के पीछे मैकमैहन का बहुत बड़ा हाथ है. ऐसे में ट्रिपल एच ने सीना के आखिरी मैच में विंस को इनवाइट ना करने की गलती नहीं करनी चाहिए.

रिटायरमेंट स्पीच को लाइव ना दिखाना

Saturday Night’s Main Event सिर्फ तीन घंटे ही लाइव आएगा. उम्मीद के मुताबिक सीना का मुकाबला मेन इवेंट में होगा. ट्रिपल एच ने सीना के मैच को ज्यादा समय देना चाहिए. इसके अलावा उनकी रिटायरमेंट स्पीच को लाइव दिखाना चाहिए. अगर यह दो काम ट्रिपल एच ने नहीं किए तो फैंस का गुस्सा फूट सकता है. WWE ने गोल्डबर्ग के रिटायरमेंट स्पीच को बीच में ही काट दिया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर बहुत बवाल हुआ था. खुद गोल्डबर्ग ने इस पर नाराजगी जताई थी. सीना के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ