---विज्ञापन---

WWE angle-right

WWE Saturday Night’s Main Event का फाइनल मैच कार्ड, जानिए कौन करेगा John Cena को रिटायर

WWE Saturday Nights Main Event Match काफी शानदार होने वाला है. फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. आइए आपको इस शो को लेकर पूरी जानकारी देते हैं.

---विज्ञापन---

Saturday Night’s Main Event Match Card: WWE Saturday Night’s Main Event का आयोजन 13 दिसंबर (भारत में 14 दिसंबर) को होने वाला है. ट्रिपल एच ने पिछले साल इस शो की शुरुआत कराई थी. अब ये बड़ा इवेंट बन गया है क्योंकि तगड़े मुकाबले इसमें बुक किए जाते हैं. इस बार का Saturday Night’s Main Event बहुत ही खास होगा. जॉन सीना वहां पर अपने करियर का आखिरी मैच लड़ेंगे. उन्हें लेकर पूरी दुनिया उत्साहित है.

वाशिंगटन, डीसी में होने वाले Saturday Night’s Main Event में इस बार चार ही मुकाबले रखे गए हैं. सबसे बड़ी बात है कि NXT सुपरस्टार्स को भी मौका दिया गया है. एक तरह से कहा जाए तो ये NXT vs मेन रोस्टर शो है. सीना के रिटायरमेंट के दौरान डेवलपमेंट ब्रांड के स्टार्स को भी लाइमलाइट में रखा गया है और ये कहीं ना कहीं अच्छी बात है. सभी का फोकस सीना के मैच पर होगा. उन्हें ज्यादा समय दिया जाएगा. खैर हम आपको Saturday Night’s Main Event के ऑफिशियल मैच कार्ड से जुड़ी जानकारी यहां पर देने वाले हैं.

---विज्ञापन---

WWE Saturday Night’s Main Event में कौन-कौन से मैच होंगे?

  • कोडी रोड्स (अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन) vs ओबा फेमी (NXT चैंपियन)- चैंपियन vs चैंपियन मैच
  • बेली vs सोल रूका- सिंगल्स मैच
  • जॉन सीना vs गुंथर- सिंगल्स मैच
  • एजे स्टाइल्स, ड्रेगन ली vs जे’वॉन इवांस, लियोन स्लेटर- सिंगल्स मैच

ये भी पढ़ें:-WWE SmackDown Results, 12 दिसंबर, 2025: Cody Rhodes को मिली धमकी, दिग्गज की चौंकाने वाली हार

जॉन सीना का आखिरी मैच कहां देख सकते हैं लाइव?

Saturday Night’s Main Event का आयोजन 13 दिसंबर 2025 को होने वाला है, लेकिन भारत में ये शो 14 दिसंबर को सुबह 6:30 से लाइव प्रसारित होगा. Saturday Night’s Main Event को भारतीय फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनल पर लाइव देख पाएंगे. ऑनलाइन इसे सोनी लिव ऐप पर स्ट्रीम किया जा सकेगा. वैसे भारत में WWE के सभी शो Netflix पर आते हैं, लेकिन Saturday Night’s Main Event को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-रिटायरमेंट मैच से पहले John Cena ने WWE फैंस को दी खुशखबरी, बड़ा बयान देकर अफवाहों पर लगाया विराम

First published on: Dec 13, 2025 09:59 AM

End of Article

About the Author

Pankaj Joshi

News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने Jagran यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद श्री न्यूज से पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. इसके बाद समाचार प्लस, स्पोर्ट्सकीड़ा और पत्रिका होते हुए News24 पहुंचे हैं.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola