हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Roman Reigns को हराने वाले 150 किलो के रेसलर की WWE से छुट्टी, WrestleMania 42 में बड़े मैच का टूटा सपना!

WWE Raw में एक बुरी खबर सभी के लिए सामने आई. फेमस स्टार को इंजरी की वजह से एक्शन से बाहर होना पड़ा है. उनका उभरता करियर अब खतरे में आ गया है. हो सकता है कि वो रेसलमेनिया से बाहर हो जाएं. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
फेमस WWE स्टार को लगा झटका

Bronson Reed: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते जबरदस्त रहा. ये एलिमिनेशन चैंबर 2026 से पहले रेड ब्रांड का अंतिम शो था. तगड़े मुकाबले और सैगमेंट्स देखने को मिले. पॉल हेमन के ग्रुप द विज़न के लिए चीजें अच्छी नहीं जा रही हैं. 150 किलो के रेसलर ब्रॉन्सन रीड भी इंजरी की वजह से एक्शन से बाहर हो गए हैं. सबसे बड़ी बात है कि अब वो शायद रेसलमेनिया 42 में भी नज़र नहीं आएंगे. ये बहुत बड़ा झटका उन्हें लगा है. पिछले साल के रेसलमेनिया में भी वो परफॉर्म नहीं कर पाएंगे.

WWE Raw में ब्रॉन्सन रीड का हुआ बुरा हाल

कुछ हफ्ते पहले ब्रॉन ब्रेकर का हर्निया का ऑपरेशन हुआ था. इसके बाद से वो एक्शन से बाहर हैं. उनकी वापसी को लेकर कोई अपडेट नहीं है. Raw में पॉल हेमन के साथ ऑस्टिन थ्योरी, लोगन पॉल और ब्रॉन्सन रीड ने ही जिम्मेदारी संभाली थी. इस हफ्ते रीड, जे उसो और ऑरिजिनल एल ग्रांडे अमेरिकानो के बीच मेंस एलिमिनेशन चैंबर क्वालिफाईंग मैच हुआ. मैच से पहले रीड ने इसे जीतने का दावा किया था. रीड ने मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन भी किया. उन्होंने अपनी ताकत से उसो और अमेरिकानो को बहुत परेशान किया.

मैच के दौरान रीड के बाइसेप्स पर चोट लग गई. अमेरिकानो द्वारा पिन की कोशिश को तोड़ने में उन्हें ये इंजरी आई. रीड को अमेरिकानो ने सुप्लेक्स दिया. इसके बाद वो रिंग के अंदर नहीं आ पाए. बहुत देर तक रेफरी और ऑफिशियल उन्हें चेक करते रहे. इस दौरान अमेरिकानो और उसो के बीच मैच जारी रहा. इंजरी इतनी खतरनाक थी कि रीड मैच में वापसी नहीं कर पाए. उसो ने मुकाबला जीता. शो के दौरान ही कमेंटेटर माइक कोल ने बताया कि रीड अनिश्चितकाल के लिए एक्शन से बाहर हो गए हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE Raw Results, 23 फरवरी, 2026: Roman Reigns के भाई का बवाल, Brock Lesnar-The Undertaker की वापसी

रोमन रेंस को हरा चुके हैं ब्रॉन्सन रीड

ब्रॉन्सन रीड के लिए 2025 बहुत ही शानदार रहा. उनकी राइवलरी रोमन रेंस के साथ रही थी. रीड ने वो काम कर दिखाया था, जो बहुत कम लोग कर पाते हैं. Crown Jewel 2025 में रीड का मुकाबला रेंस के साथ हुआ था. दोनों के बीच ऑस्ट्रेलियन स्ट्रीट फाइट मैच हुआ. 21 मिनट तक ये मैच चला था. अंत में रीड ने रेंस को पिन करते हुए सभी को हैरान कर दिया. रीड के करियर की ये सबसे बड़ी जीत थी. इसके बाद से WWE में उनका कद और ऊंचा हो गया. पॉल हेमन ने भी उनकी जमकर तारीफ की.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-AJ Styles का WWE करियर खत्म, Undertaker ने वापसी कर दिया तोहफा, Triple H की आंखों से छलके आंसू

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola