हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Roman Reigns के भाइयों का चैंपियन पर अटैक, WWE का सबसे बड़ा ग्रुप टूटकर बिखरा, जानिए Raw में इस हफ्ते क्या-क्या हुआ?

WWE Raw का शो इस हफ्ते शानदार रहा. तगड़ा एक्शन देखने को मिला और स्टार्स ने अपना दम दिखाया. मेन इवेंट में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सीएम पंक नज़र आए आइए जानते हैं कि रेड ब्रांड के शो में इस बार क्या-क्या हुआ.

विज्ञापन
WWE Raw Results

WWE Raw Results: WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड का सफल समापन हो गया है. शो बहुत ही रोमांचक रहा. WWE ने पहले ही कुछ मुकाबलों का ऐलान कर दिया था. तगड़े सैगमेंट भी देखने को मिले. शो की शुरुआत धमाकेदार रही. मेन इवेंट में भी सीएम पंक का बढ़िया सैगमेंट रहा. फैंस ने अपने पसंदीदा स्टार्स को बहुत चीयर किया. वुमेंस डिवीजन ने अपने काम से सभी का दिल जीता. आइए आपको Raw रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.

एडम पीयर्स का सैगमेंट

एडम पीयर्स ने सैथ रॉलिंस को रिंग में बुलाया. इसके बाद कई ब्लैक हुडी पहने शख्स रिंग में आ गए. रॉलिंस ने अंत में अपना मास्क उतारा. पीयर्स ने कहा कि रॉलिंस अभी कम्पीट करने के लिए तैयार नहीं हैं. पीयर्स ने कहा कि रॉलिंस को गलत तरीके से अटैक नहीं करना चाहिए. लोगन पॉल और ऑस्टिन थ्योरी आए. दोनों ने कहा कि वो इस बार रॉलिंस की हालत खराब कर देंगे. इसके बाद फिर से ब्लैक हुडी पहना हुए ग्रुप आ गया. थ्योरी और पॉल कंफ्यूज हो गए. एलए नाइट ने एंट्री की. नाइट के ऊपर पॉल और थ्योरी ने हमला किया. द उसोज़ ने नाइट को बचाया.

वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल नंबर वन कंटेंडर्स गौंटलेट मैच

इस मैच की शुरुआत इयो स्काई और लायरा वैल्किरिया ने की. दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया. इयो ने लायरा को एलिमिनेट किया. इसके बाद राकेल रॉड्रिगेज आईं. स्काई ने राकेल को भी एलिमिनेट किया. राकेल ने बाद में स्काई पर जानलेवा हमला किया. आईवी नाईल को इसका फायदा मिला. उन्होंने स्काई को पिन कर दिया. बेली ने भी एंट्री की. उन्होंने शानदार गेम दिखाकर नाईल को एलिमिनेट किया. ओस्का ने एंट्री की. ओस्का साथ बीच-बीच में कायरी सेन ने दिया. सेन के ऊपर लायरा ने आकर हमला किया. अंत में बेली ने ओस्का को पिन कर मैच जीत लिया.

विज्ञापन

WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच

पेंटा ने अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप एल ग्रांडे अमेरिकानो के खिलाफ डिफेंड की. दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया. फैंस ने इस मैच का खूब मजा लिया. अंत में पेंटा ने अपने टाइटल को जबरदस्त अंदाज में रिटेन किया.

जजमेंट डे का सैगमेंट

डॉमिनिक मिस्टीरियो ने लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज के साथ एंट्री की. मिस्टीरियो ने आईसी चैंपियनशिप के लिए रीमैच की मांग की. मिस्टीरियो ने कहा कि वो फिन बैलर की वजह से टाइटल हारे. इसके बाद बैलर और जेडी मैकडॉना रिंग में आए. बैलर ने कहा कि वो हमेशा डॉमिनिक के साथ हैं. बैलर ने बताया कि वो बस मिस्टीरियो को अपना बेस्ट देने के लिए चीजें बता रहे थे. मिस्टीरियो ने गुस्से में आकर बैलर को धक्का दे दिया. बैलर ने पेले किक मिस्टीरियो को लगा दी. इसके बाद मैकडॉना ने बैलर पर हमला कर दिया. मिस्टीरियो ने हथोड़े और चेयर से बैलर पर अटैक कर अपना फिनिशिंग मूव लगाया. जजमेंट डे ग्रुप में अब फूट पड़ गई है.

विज्ञापन

ओबा फेमी का मैच

ओबा फेमी का मैच रूसेव के साथ हुआ. दोनों ने शुरुआत में एक-दूसरे पर हमला किया. ये मुकाबला ज्यादा लंबा नहीं चला. फेमी का दबदबा देखने को मिला. उन्होंने अंत में मैच जीत लिया. उनकी विनिंग स्ट्रीक जारी है.

सीएम पंक का सैगमेंट

सीएम पंक ने कहा कि उन्हें इस बात का यकीन नहीं है कि उनके विवादास्पद बयानों के बाद उनके प्रति लोगों की क्या प्रतिक्रिय रहेगी. पंक ने कहा कि रोमन रेंस ने उनकी कभी इज्जत नहीं की. पंक ने अपनी तारीफ की और खुद को फाइटिंग चैंपियन बताया. रोमन रेंस के भाई जे उसो और जिमी उसो ने रिंग में एंट्री की. जे उसो ने कहा कि पंक को माफी मांगनी चाहिए. पंक ने कहा कि रेंस ने उसोज़ को क्यों भेजा है. जिमी ने कहा कि वो रेंस का सम्मान करते हैं. जिमी ने कहा कि वो अपने अंकल का सम्मान करते हैं. जिमी ने पंक से माफी मांगने के लिए कहा. पंक ने रेंस का मजाक बनाया. पंक ने इसके बाद कहा कि वो इस बात की माफी मांगते है कि रेंस ने इतने सालों तक उसोज़ के साथ गलत बर्ताव किया. अंत में जिमी ने पंक को पंच मारकर गिरा दिया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-John Cena की एक्स गर्लफ्रेंड का WWE में वापसी का ऐलान, अपनी जुड़वा बहन के साथ इस शो में मचाएंगी धमाल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola