WWE Raw Results: WWE WrestleMania 42 के बाद Raw के पहले एपिसोड का समापन हो गया है. फैंस को तगड़े मुकाबले और सैगमेंट्स देखने को मिले. कंपनी के टॉप स्टार्स ने सभी का दिल जीता. शो में सीएम पंक और कोडी रोड्स भी नज़र आए. वहीं मेन इवेंट में रोमन रेंस का सैगमेंट हुआ. वुमेंस डिवीजन ने भी कमाल का काम किया. ट्रिपल एच और उनकी टीम ने शो को शानदार बनाने की पूरी कोशिश की. आइए आपको Raw रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.
ओबा फेमी का सैगमेंट
ओबा फेमी ने एंट्री की. फैंस ने उनके नाम के खूब चैंट्स लगाए. फेमी ने कहा कि रूलर आ गया है. इसके बाद फेमी माइक ड्राप करते हुए वहां से चले गए.
टैग टीम मैच
रिया रिप्ली और इयो स्काई का मुकाबला कायरी सेन और ओस्का के साथ हुआ. इस मैच में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. रिप्ली और स्काई की केमिस्ट्री ने सभी का दिल जीता. अंत में दोनों ने तगड़ी जीत हासिल की.
सीएम पंक का सैगमेंट
सीएम पंक को फैंस ने खूब चीयर किया. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में उन्होंने बहुत कुछ खो दिया है. पंक ने चैंपियनशिप खोने को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि वो अभी भी द बेस्ट इन द वर्ल्ड हैं. कोडी रोड्स ने एंट्री की. दोनों के बीच बात हुई. पंक ने संकेत दिए कि वो अब कोडी के अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप के लिए जाने वाले हैं. कोडी ने भी इसके लिए हामी भर दी.
ईथन पेज का मैच
ईथन पेज का डेब्यू मैच जे’वॉन एंवस के साथ हुआ. दोनों ने तगड़ा मैच फैंस को दिया. इस मैच में रुसेव ने एवंस का ध्यान भटकाया. इस वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद एवंस के ऊपर रुसेव ने अटैक किया. उन्हें बचाने के लिए पेंटा आए. पेंटा ज्यादा कुछ नहीं कर पाए. रुसेव ने उन्हें भी धराशाई कर दिया.
लिव मॉर्गन का सैगमेंट
लिव मॉर्गन ने जजमेंट डे के साथ एंट्री की. मॉर्गन ने कहा कि वो बेस्ट हैं. उन्होंने अपने साथियों का धन्यवाद किया. सोल रूका ने एंट्री की. सोल ने लिव को बधाई दी. मॉर्गन ने कहा कि रूका को वहां से चले जाना चाहिए. एडम पीयर्स वहां पर आए. उन्होंने दोनों के बीच मैच का ऐलान किया.
लिव मॉर्गन का मैच
लिव मॉर्गन और सोल रूका के बीच मुकाबला देखने को मिला. दोनों सुपरस्टार्स के बीच बढ़िया मैच देखने को मिला. जारिया ने रूका पर अटैक किया और ये चीज रेफरी नहीं देख पाए. इसका फायदा मॉर्गन को मिला. उन्होंने रूका को ओबिलियन मूव लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की. मैच के बाद स्टेफनी वकेर ने एंट्री की. उनका और लिव का आमना-सामना हुआ.
लोगन पॉल और ऑस्टिन थ्योरी का सैगमेंट
पॉल हेमन के साथ लोगन पॉल और ऑस्टिन थ्योरी नज़र आए. हेमन ने अपने साथियों की तारीफ की. उन्होंने ब्रॉक लैसनर को सबसे महान बताकर अंतिम विदाई दी. हेमन ने ब्रॉन ब्रेकर को बुलाया. ब्रेकर ने सैथ रॉलिंस को लेकर अपनी बात रखी. रॉलिंस ने पीछे से आकर चेयर से सभी पर हमला किया. हालांकि, वो ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए. स्ट्रीट प्राफिट्स ने आकर उन्हें बचाया. अंत में रिंग में ब्रेकर ने रॉलिंस को दो खतरनाक स्पीयर लगाकर धराशाई कर दिया.
फिन बैलर का मैच
फिन बैलर का मैच जेडी मैकडॉना के साथ हुआ. दोनों ने रिंग में अच्छा एक्शन दिखाया. बैलर ने मुकाबले में जीत हासिल की. मैच के बाद डॉमिनिक मिस्टीरियो ने बैलर पर हमला किया. बैलर ने वापसी करते हुए डॉमिनिक को पीटा.
रोमन रेंस का सैगमेंट
रोमन रेंस ने द उसोज़ के साथ एंट्री की. रेंस ने जे उसो और जिमी उसो से हमेशा साथ रहने के लिए पूछा. जे और जिमी ने भी हामी भरी. इसके बाद जेकब फाटू ने एंट्री की. फाटू ने कहा कि उन्हें वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप की जरूरत है. फाटू ने कहा कि वो रेंस से बैकलैश इवेंट में लड़ना चाहते हैं. रेंस ने कहा कि फाटू बहुत जल्दी में हैं. रेंस ने उन्हें एक हफ्ते सोचने के लिए कहा.
ये भी पढ़ें: Roman Reigns बने WWE के नए चैंपियन, WrestleMania 42 में दुश्मन को ध्वस्त करते हुए बजाया डंका
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
16 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
20 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 day agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines