WWE Raw Results: WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड का सफल समापन हो गया है. शो बहुत तगड़ा रहा. जबरदस्त मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले. शो की शुरुआत बैकी लिंच ने की. एजे ली ने लंबे समय बाद वापसी की. मेन इवेंट में भी बहुत बवाल मचा. फैंस ने अपने पसंदीदा स्टार्स को खूब चीयर किया. विमेंस डिवीजन ने अपने काम से खूब वाहवाही लूटी आइए आपको Raw रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.
बैकी लिंच का सैगमेंट
बैकी लिंच ने एंट्री की. उन्होंने वुमेंस रॉयल रंबल को लेकर अपनी बात रखी. बैकी ने कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ है. एजे ली ने वापसी की. बैकी ने कहा कि Raw में ली क्या कर रही हैं. ली ने कहा कि वो मैक्सिकन डुप्री का समर्थन करने आई हैं. बैकी ने ली के ऊपर आरोप लगाए और उनसे छुटकारे की बात कही. बैकी ने ली से कहा कि क्या वो एलिमिनेशन चैंबर में उनसे वन-ऑन-वन मुकाबला चाहती हैं. ली ने कहा कि अगर वो बैकी को हरा देंगी तो क्या उन्हें टाइटल शॉट मिलेगा. कुछ देर बाद बात बैकी ने चुनौती स्वीकार कर ली. दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया.
वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप मैच
द उसोज़ ने ओटिस और अकीरा टोजावा के खिलाफ वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड की. ये मैच काफी तगड़ा रहा. सभी स्टार्स ने अपना दम दिखाया. अंत में जे उसो और जिमी उसो की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली. दोनों ने ओटिस को वन-डी मूव लगाया. जे ने ओटिस को पिन करते हुए जीत दर्ज की. मैच के बाद दोनों टीमों ने एक-दूसरे के प्रति सम्मान दिखाया.
लिव मॉर्गन और डॉमिनिक मिस्टीरियो का सैगमेंट
लिव मॉर्गन और डॉमिनिक मिस्टीरियो के बीच रिंग में खूब प्यार देखने को मिला. मॉर्गन ने जेड कार्गिल और स्टेफनी वकेर को लेकर बात की. वकेर ने दखलअंदाजी की. वकेर ने आकर लिव और मिस्टीरियो का मजाक बनाया. वकेर ने अंत में मिस्टीरियो को थप्पड़ मारा और वहां से चली गईं.
विमेंस एलिमिनेशन चैंबर क्वालिफाइंग मैच
रिया रिप्ली, लायरा वैल्किरिया और आईवी नाईल के बीच विमेंस एलिमिनेशन चैंबर क्वालिफाइंग मैच हुआ. इस मैच में तीनों स्टार्स ने जबदस्त एक्शन दिखाया. मैच के अंत में रिप्ली को सफलता मिली. उन्होंने लायरा को रिप्टाइड मूव लगाकर पिन करते हुए जीत हासिल की.
फिन बैलर का सैगमेंट
माइकल कोल ने रोमन रेंस और सीएम पंक को लेकर बात की. फिन बैलर ने दखलअंदाजी की. बैलर ने पंक के ऊपर आरोप लगाए. बैलर ने रेंस को लेकर भी बात की और उनका मजाक उड़ाया. फिन ने पंक को एलिमिनेशन चैंबर में टाइटल के लिए चुनौती दी. एडम पीयर्स ने आकर कहा कि बैलर को मैच मिल चुका है. पीयर्स ने बैलर को वहां से जाने के लिए कहा. पंक ने एंट्री की. बैलर अनाउंस टेबल पर चले गए. पंक ने कहा कि बैलर टाइटल शॉट के लायक नहीं हैं. बैलर ने कहा कि वो पंक को बुरी तरह हराना चाहते हैं. पंक ने बैलर की चुनौती स्वीकार कर ली. पंक ने कहा कि वो फाइटिंग चैंपियन बनना चाहते हैं और किसी से भी टकराने के लिए तैयार हैं.
मैक्सिकन डुप्री का मैच
मैक्सिकन डुप्री का मुकाबला नटालिया के साथ हुआ. डुप्री ने नटालियो को एंकल लॉक लगाने की कोशिश की. रिंग के बाद नटालिया ने अनाउंस टेबल खाली की. डुप्री मुंह के बल टेबल पर जा गिरीं. नटालिया ने उनके ऊपर खतरनाक हमला कर दिया. रेफरी ने बेल बजाने का ऐलान कर दिया. नटालिया ने डुप्री पर अटैक जारी रखा. एजे ली ने एंट्री कर डुप्री को बचाया. एजे के ऊपर धोखे से बैकी लिंच ने अंत में पीछे से अटैक किया.
टैग टीम मैच
लॉस अमेरिकानो का मुकाबला जे’वॉन एवंस और ऑरिजिनल एल ग्रांडे अमेरिकानो के साथ हुआ. मुकाबले में ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिला. एवंस ने एक बार फिर हाई-फ्लाइंग मूव्स लगाए. अंत में एवंस और उनके साथी को जीत मिली.
मेन इवेंट
पेंटा, ऑस्टिन थ्योरी और एलए नाइट के बीच मेंस एलिमिनेशन चैंबर क्वालिफाइंग मैच हुआ. तीनों स्टार्स ने अपना खूब दम दिखाया. मैच में ब्रॉन्सन रीड और लोगन पॉल ने भी दखलअंदाजी की. इसका थ्योरी को फायदा नहीं मिला. रिंग के बाहर एक बार फिर किसी ब्लैक हुडी ने थ्योरी पर हमला किया. रिंग में इसका फायदा नाइट ने उठाया. उन्होंने थ्योरी को पिन करते हुए जीत दर्ज की.
ये भी पढ़ें:-WWE इतिहास का सबसे खौफनाक मंजर, जब The Undertaker ने दुश्मन को 16 फीट ऊंचे पिंजरे से फेंका, जान पर आई आफत
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines