WWE इतिहास का सबसे खौफनाक मंजर, जब The Undertaker ने दुश्मन को 16 फीट ऊंचे पिंजरे से फेंका, जान पर आई आफत

WWE में द अंडरटेकर का करियर ऐतिहासिक रहा है. उन्होंने रिंग में जीत के लिए कई प्रकार के हथकंडे अपनाए हैं. 1998 में टेकर ने एक रेसलर के साथ ऐसा कारनामा किया कि सभी लोग चौंक गए थे. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE

द अंडरटेकर ने मचाया था बवाल

The Undertaker: WWE में द अंडरटेकर का बहुत बड़ा नाम है. 30 साल तक उन्होंने अपने फैंस का मनोरंजन किया. टेकर ने अपने करियर में कई अलग तरह के डरावने किरदार निभाए. एटिट्यूड एरा में तो हर कोई उनके रूप को देखकर डर जाता था. इस वजह से ही उन्होंने रिंग में भी कुछ खास पल दिए. टेकर अपने दुश्मनों को तहस-नहस करने के लिए सारी हदें पार कर देते थे. 1998 में भी उन्होंने अपने एक फेमस विरोधी को धराशाई करने के लिए आपा खो दिया था. टेकर की हैवानियत देखकर सभी हैरान रह गए थे. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

द अंडरटेकर ने WWE फैंस को चौंकाया

एटिट्यूड एरा में द अंडरटेकर की मैनकाइंड के साथ तगड़ी राइवलरी रही थी. दोनों के बीच 1998 में King of the Ring में हैल इन ए सैल मैच हुआ था. King of the Ring के मेन इवेंट में केन और स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के बीच मैच हुआ था, लेकिन इसे बिल्कुल भी याद नहीं किया जाता है. सभी टेकर और मैनकाइंड के मैच की चर्चा आज भी करते हैं. स्टील केज के अंदर टेकर ने मैनकाइंड को खूब मार मारी थी. दोनों ने शुरुआत से ही खूब तबाही मचाई. दोनों लड़ते हुए 16 फुट ऊंचे पिंजरे के टॉप पर चले गए थे.

विज्ञापन

मैच की शुरुआत से ही कई लोगों को डर था कि मैनकाइंड का करियर खत्म हो सकता है. केज के ऊपर मैनकाइंड ने टेकर के ऊपर चेयर से खूब हमला किया. आलम ये था कि जाली भी टूट गई थी. टेकर ने धीरे-धीरे वापसी की. उन्होंने अचानक से बिना कुछ सोचे मैनकाइंड को स्पेनिश कमेंट्री टेबल पर फेंक दिया. ये देखकर सभी डर गए थे. किसी को भरोसा नहीं हुआ कि टेकर ने ऐसा कर दिया. मैनकाइंड की हालत बहुत खराब हो गई थी. उन्होंने बड़ी मुश्किल से खुद को संभाला. अंत में उन्हें हार का सामना भी करना पड़ा. टेकर ने जीत के लिए मैच में अपने कारनामों से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया.

विज्ञापन

द अंडरटेकर हो गए हैं रिटायर

द अंडरटेकर ने कुछ साल पहले रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया था. टेकर ने 2020 में हुए रेसलमेनिया में एजे स्टाइल्स के खिलाफ अपने करियर का अंतिम मैच लड़ा. 2022 में WWE ने उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था. टेकर अभी भी WWE के साथ जुड़े हुए हैं. बैकस्टेज वो काम कर रहे हैं. इसके अलावा कभी-कभी बड़े मौकों पर वो रिंग में भी दिखाई देते हैं. टेकर युवाओं के साथ काम कर उन्हें आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ