Roman Reigns: WWE Clash In Paris 2025 का आयोजन 31 अगस्त को होने वाला है. फैंस इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं. कुछ बड़े मैचों का ऐलान भी कर दिया गया है. जॉन सीना, रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस जैसे दिग्गज एक्शन दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. खैर इससे पहले Raw का अंतिम एपिसोड भी दमदार होगा. कंपनी ने कुछ घोषणाएं कर दी हैं. बर्मिंघम, इंग्लैंड में होने वाले इस शो में रोमन भी एंट्री करेंगे. उन्हें लेकर कंपनी ने ब्लॉकबस्टर घोषणा कर फैंस को खुश कर दिया है.
रोमन रेंस मचाएंगे बवाल
WWE ने Raw के आगामी एपिसोड के लिए दो मैचों का ऐलान किया है. पेंटा का मुकाबला कोफी किंग्सटन के साथ होगा. वहीं रिया रिप्ली की टक्कर रॉक्सन परेज़ के साथ होगी. इसके अलावा निकी बैला भी शो में मौजूद रहेंगी. सबसे बड़ी बात है कि Raw की शुरुआत रोमन रेंस करेंगे. लंबे समय बाद वह प्रोमो देते हुए नज़र आएंगे. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड के दौरान यह ऐलान किया गया कि ट्राइबल चीफ रेड ब्रांड की शुरुआत करेंगे. आप सभी को पता है कि Clash In Paris 2025 में रोमन का मैच ब्रॉन्सन रीड के साथ तय किया गया है. दोनों के बीच पहली बार सिंगल्स मैच होगा. रेंस अब अगले हफ्ते Raw में आएंगे तो बवाल जरूर मचेगा. अपने दुश्मनों की वह बैंड बजा सकते हैं.
WWE Raw में रोमन रेंस ने की वापसी
Raw के इस हफ्ते के मेन इवेंट में जे उसो और ब्रॉन ब्रेकर के बीच एक्सट्रीम रूल्स मैच हुआ था. मैच में बहुत तबाही मची. ब्रॉन्सन रीड ने मुकाबले में दखल दिया. एलए नाइट ने आकर उन्हें पीटा. सैथ रॉलिंस भी आए. उनसे निपटने के लिए सीएम पंक ने एंट्री की. रिंगसाइड में जे उसो को ब्रेकर स्पीयर देने वाले थे लेकिन मामला खराब हो गया. रोमन रेंस ने वापसी करते हुए ब्रेकर को स्पीयर लगा दिया. रेंस ने ब्रॉन्सन रीड को भी सुपरमैन पंच लगाकर धराशाई कर दिया. रेंस की वजह से ही उसो को बड़े मुकाबले में जीत मिली.
ये भी पढ़ें:-WWE SmackDown रिजल्ट्स, 22 August, 2025: John Cena हुए बेहोश, Randy Orton ने वापसी कर मचाया बवाल, दिग्गज की हार
संबंधित खबरें
WWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
13 hrs agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
15 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
2 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
5 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
7 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
7 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
9 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
10 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
11 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines