---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

WWE angle-right

WWE SmackDown рд░рд┐рдЬрд▓реНрдЯреНрд╕, 22 August, 2025: John Cena рд╣реБрдП рдмреЗрд╣реЛрд╢, Randy Orton рдиреЗ рд╡рд╛рдкрд╕реА рдХрд░ рдордЪрд╛рдпрд╛ рдмрд╡рд╛рд▓, рджрд┐рдЧреНрдЧрдЬ рдХреА рд╣рд╛рд░

WWE SmackDown рдореЗрдВ рдПрдХ рдмрд╛рд░ рдлрд┐рд░ рдзрдорд╛рдХреЗрджрд╛рд░ рдПрдХреНрд╢рди рджреЗрдЦрдиреЗ рдХреЛ рдорд┐рд▓рд╛. рдХрдВрдкрдиреА рдиреЗ рд╢реЛ рдХреЛ рджрдорджрд╛рд░ рдмрдирд╛рдиреЗ рдХреА рдкреВрд░реА рдХреЛрд╢рд┐рд╢ рдХреА. рдЯреЙрдк рд╕реНрдЯрд╛рд░реНрд╕ рдиреЗ рдЕрдкрдиреЗ рдкреНрд░рджрд░реНрд╢рди рд╕реЗ рдЦреВрдм рд╡рд╛рд╣рд╡рд╛рд╣реА рд▓реВрдЯреА.

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

SmackDown: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड खत्म हो गया है. शुरुआत से लेकर अंत तक शो में काफी चौंकाने चीजें देखने को मिली. जबरदस्त एक्शन के साथ Clash in Paris को लेकर बढ़िया बिल्डअप हुआ. जॉन सीना भी शो में आए. उन्होंने लोगन पॉल की जमकर बेइज्जती की. विमेंस डिवीजन ने भी गजब का काम किया. इसके अलावा अन्य स्टार्स ने भी शो को हिट बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाई. आइए आपको SmackDown के रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.

बैकी लिंच का सैगमेंट

बैकी लिंच ने शो की शुरुआत की. फैंस ने उनका जोरदार अंदाज में स्वागत किया. लिंच ने कहा कि उन्हें उतना अच्छा स्वागत नहीं मिला जिसकी वह हकदार थीं. फैंस ने सीएम पंक के चैंट्स लगाए. बैकी ने पंक को बूढ़ा कहा. बैकी ने कुछ आयरिश हस्तियों पर भी निशाना साधा. टिफनी स्ट्रेटन ने दखलअंदाजी की. टिफनी ने कहा कि अब सभी को पता चल गया है कि समय क्या हो गया है. नाया जैक्स ने एंट्री की. उन्होंने कहा कि डबलिन बेकार है. नाया ने टिफनी पर अटैक कर दिया. बैकी ने भी उनका साथ दिया. टिफनी को बचाने के लिए जेड कार्गिल आईं. टिफनी और कार्गिल का अंत में दबदबा देखने को मिला. निक एल्डिस स्टेज पर आए. उन्होंने इनके बीच टैग टीम मैच का ऐलान किया.

---विज्ञापन---

टैग टीम मैच और शार्लेट फ्लेयर का मैच

कार्मेलो हेज और द मिज़ का मुकाबला मोटर सिटी मशीन गन्स के साथ हुआ. मुकाबला बहुत शानदार रहा. मिज़ और हेज की केमिस्ट्री में थोड़ा गड़बड़ी देखने को मिली. अंत में मिज़ ने क्रिस सेबिन को पिन करते हुए शानदार जीत दर्ज की.

शो में पाइपर निवेन का मुकाबला शार्लेट फ्लेयर के साथ हुआ. निवेन का साथ देने के लिए चेल्सी ग्रीन रिंगसाइड में मौजूद थीं. उन्होंने फ्लेयर का खूब ध्यान भटकाया. मैच का अंत गजब का रहा. फ्लेयर ने निवेन को फिगर-8 लगाया लेकिन चेल्सी ने उनकी आंख पर हमला कर दिया. इसका फायदा निवेन ने उठाया. उन्होंने फ्लेयर को अपना फीनिशिंग मूव लगाकर पिन किया और जीत हासिल कर ली. दिग्गज फ्लेयर की हार देखकर दर्शक भी चौंक गए थे.

---विज्ञापन---

जॉन सीना का सैगमेंट और MFT का मैच

जॉन सीना का फैंस ने जोरदार अंदाज में स्वागत किया. सीना के कुछ कहने से पहले ही लोगन पॉल ने एंट्री की. पॉल ने फैंस की बेइज्जती की. फैंस ने तुम कौन हो के चैंट्स लगाए. पॉल ने कहा कि उन्हें सीना की तरह ऑस्कर में ध्यान आकर्षित करने के लिए नंगा होने की ज़रूरत नहीं है. फैंस इस बात से सहमत नहीं हुए. पॉल ने कहा कि वह सीना का पेरिस में सामना करने के लिए बेताब हैं. सीना ने इसके बाद लोगन की बेइज्जती की. उन्होंने पॉल को निराशाजनक इंसान कहा. सीना ने कहा कि पॉल ने 23 मैच लड़े हैं और वह 23 सालों से ऐसा कर रहे हैं. दोनों के बीच गहमागहमी देखने को मिली. पॉल ने सीना को धक्का दिया. सीना ने पॉल को AA लगाकर धराशाई कर दिया.

शो में MFT (जेसी माटेओ और टोंगा लोआ) का मुकाबला स्ट्रीट प्रॉफिट्स (मोटेंज फोर्ड और एंजेलो डॉकिंस) से हुआ. मैच में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. रिंगसाइड में मौजूद टाला टोंगा और सोलो सिकोआ ने भी माटेओ और लोआ की मदद की. जिमी उसो ने आकर टाला पर स्टील चेयर से हमला किया. वहीं सैमी ज़ेन ने एंट्री कर सिकोआ को धराशाई किया. इसका फायदा स्ट्रीट प्रॉफिट्स ने उठाया और मुकाबला अपने नाम कर लिया.

---विज्ञापन---

ड्रू मैकइंटायर का सैगमेंट और मेन इवेंट

कमेंट्री टीम ने बताया कि कोडी रोड्स को लेकर कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है. ड्रू मैकइंटायर ने दखल दिया. मैकइंटायर ने कोडी के लिए कुछ गलत शब्दों का प्रयोग किया. ड्रू ने अपनी बात रखी और अचानक रैंडी ऑर्टन ने पीछे से आकर उन्हें RKO लगा दिया. ऑर्टन की वापसी देखकर फैंस खुश हो गए.

मेन इवेंट में बैकी लिंच और नाया जैक्स का मुकाबला टिफनी स्ट्रेटन और जेड कार्गिल से हुआ. मैच में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. कोई भी हार मानने को तैयार नहीं था. कार्गिल और टिफनी की केमिस्ट्री जबरदस्त रही. मैच का अंत भी शानदार रहा. जैक्स ने एनीहिलेटर लगाया लेकिन समय से पहले कार्गिल उठ गईं. कार्गिल ने जैक्स को धमाकेदार पावरबॉम्ब दिया. टिफनी ने इसके बाद मूनसॉल्ट लगाया. वहीं कार्गिल ने फ्रॉग स्प्लैश लगाकर पिन करते हुए जीत हासिल की. फिनिश के दौरान लिंच वहां पर नज़र नहीं आईं. यह थोड़ा हैरान करने वाली बात थी.

---विज्ञापन---

शो के अंत में जॉन सीना बिल्डिंग से बाहर निकल रहे थे. निक एल्डिस वहां पर आए और उन्होंने सीना से कहा कि अभी उनकी ब्रॉक लैसनर से बात हुई. सीना को एल्डिस पूरी बात नहीं बता पाए क्योंकि लोगन पॉल ने उन्हें पंच मारकर बेहोश कर दिया.

ये भी पढ़ें:-30 साल के यूट्यूबर ने WWE में लॉकर रूम का लीडर बनकर John Cena की जगह लेने का किया दावा

---विज्ञापन---

First published on: Aug 23, 2025 08:11 AM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola