WWE द्वारा Royal Rumble 2026 के लिए बनाए गए प्लान का खुलासा, जानिए इवेंट में कितने मुकाबले होंगे?

WWE Royal Rumble 2026 के आयोजन में अभी बहुत समय है. इसे लेकर अफवाहें सामने आने लग गई हैं. शो में होने वाले मैचों को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया है.

WWE

WWE Royal Rumble 2026 को लेकर अपडेट

Royal Rumble 2026: 13 दिसंबर को WWE Saturday Night’s Main Event होने वाला है. जॉन सीना वहां पर करियर का आखिरी मैच लड़ने वाले हैं. WWE भी इसे ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में लगा हुआ है. इसके बाद सभी का फोकस Royal Rumble 2026 पर आ जाएगा, जिसका आयोजन 31 जनवरी को सऊदी अरब में होगा. पहली बार रंबल सऊदी में आयोजित किया जा रहा है. इस इवेंट में होने वाले मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच पर सभी की नजरें रहती हैं. खैर अब एक रिपोर्ट में Royal Rumble 2026 के लिए बनाए गए प्लान का खुलासा हुआ है.

विज्ञापन

WWE Royal Rumble 2026 को लेकर आया खास अपडेट

WrestleMania और SummerSlam का आयोजन अब दो दिन का होता है. WWE द्वारा आने वाले समय में Royal Rumble भी दो दिन का किया जा सकता है. Wrestling Observer Newsletter के डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में Royal Rumble 2026 को लेकर बड़ा खुलासा किया है. कहा गया है कि इस शो में WWE का सिर्फ चार मैच कराने का प्लान है. दो रंबल मैच और दो टाइटल मैच इवेंट में रखे जाएंगे. मैल्टजर ने कहा कि टाइटल मैचों को कंपनी ने अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया है. वैसे ट्रिपल एच के एरा में एक बदलाव देखने को मिला है. द गेम ज्यादातर पीएलई में पांच या इससे कम ही मैच रखते हैं. हाल ही में हुए सर्वाइवर सीरीज में चार मैच रखे गए थे.

विज्ञापन

WWE Royal Rumble 2026 में हो सकता है बड़ा मैच

SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत में बैकस्टेज ड्रू मैकइंटायर नज़र आए. निक एल्डिस ने उन्हें शो में नहीं आने के लिए कहा. एल्डिस ने कहा कि उन्हें सस्पेंड किया गया है. इसके बाद कार के अंदर कोडी रोड्स ने मैकइंटायर पर हमला किया. रोड्स काफी गुस्से में थे. उन्होंने रिंग में आकर कहा कि वह मैकइंटायर के खिलाफ एक और मैच के साथ उनका बुरा हाल करने वाले हैं. WWE ने दोनों के बीच अभी मैच का ऐलान नहीं किया है. ऐसा लगता है कि Royal Rumble 2026 में ड्रू और कोडी की टक्कर हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ