WWE ने Saturday Night's Main Event के लिए Cody Rhodes के चैंपियन vs चैंपियन मैच का किया ऑफिशियल ऐलान

WWE का अगला शो Saturday Night’s Main Event होगा. इसके लिए कोडी रोड्स के बड़े मैच का ऑफिशियल ऐलान हो गया है. जानिए किसके साथ होगी उनकी टक्कर.

WWE

WWE Saturday Night's Main Event में होगा बड़ा मैच

Saturday Night’s Main Event: आगामी 13 दिसंबर को WWE Saturday Night’s Main Event का आयोजन होगा. फैंस को वहां पर तगड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. इस शो में जॉन सीना अपने करियर का आखिरी मैच लड़ने वाले हैं. सभी का फोकस उनके ऊपर होगा. खैर अब एक और मुकाबला ऑफिशियल हो गया है. अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स का मुकाबला NXT चैंपियन ओबा फेमी के साथ होगा. दोनों के बीच पहली बार टक्कर होगी. इस चैंपियन vs चैंपियन मुकाबले में काफी बवाल होने की उम्मीदें लगाई जा रही हैं.

विज्ञापन

WWE NXT Deadline 2025 के बाद तय हुआ मैच

WWE SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में कोडी रोड्स ने बैकस्टेज बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि NXT Deadline में होने वाले चैंपियनशिप मैच में जो जीत दर्ज करेगा, वह उनका सामना Saturday Night’s Main Event में करेंगे. ओबा फेमी और रिकी सेंट्स के बीच NXT Deadline जबरदस्त चैंपियनशिप मैच हुआ. कई लोगों को उम्मीद थी कि रिकी अपने टाइटल को रिटेन कर लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. रिकी ने टाइटल को बचाने की पूरी कोशिश की. फेमी ने भी अपनी ताकत दिखाई और मैच अपनी तरफ पलट दिया. फेमी ने रिकी को हराकर उनके 70 दिनों के टाइटल रन का अंत किया. सबसे बड़ी बात है कि अब Saturday Night’s Main Event में कोडी और फेमी के बीच मैच तय हो गया है.

विज्ञापन

Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना का मैच किसके साथ होगा?

Saturday Night’s Main Event में सभी का फोकस जॉन सीना के ऊपर है. वह अपने करियर का आखिरी मुकाबला लड़ने वाले हैं. इसके बाद रिंग में उनका जलवा देखने को नहीं मिलेगा. अभी तक सीना का रिटायरमेंट टूर जबरदस्त रहा है. सीना के आखिरी विरोधी गुंथर हैं. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में गुंथर ने द लास्ट टाइम इज नाउ टूर्नामेंट के फाइनल में एलए नाइट को मात दी थी. गुंथर के पास अब सीना को रिटायर करने का मौका आ गया है. यह उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ