Roman Reigns: WWE Royal Rumble 2026 काफी नजदीक है. 31 जनवरी को जबरदस्त एक्शन सऊदी अरब में देखने को मिलेगा. बड़े स्टार्स पर सभी की नजरें टिकी हैं. रोमन रेंस की अभी तक कोई खबर नहीं हैं. Royal Rumble में उनका क्या रोल रहेगा ये भी किसी को पता नहीं है. कुछ रिपोर्ट्स में खबर आई है कि वो मेंस रॉयल रंबल मैच का हिस्सा बनेंगे. खैर अब एक रिपोर्ट में उन्हें लेकर बुरी खबर सामने आ रही है.
रोमन रेंस को लेकर बड़ा अपडेट
रोमन रेंस के लिए 2025 ज्यादा खास नहीं रहा. सात मैच उन्होंने लड़े, जिसमें से चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. उनकी बुकिंग भी ज्यादा खास नहीं रही. टाइटल पिक्चर से भी वो दूर रहे. 2026 में भी मामला कुछ ऐसा ही लग रहा है. Wrestling Observer Newsletter की रिपोर्ट के अनुसार रोमन से जुड़े प्लान पहले से ही चल रहे हैं. रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि WWE वर्ल्ड टाइटल की दौड़ में रोमन सबसे अलग-थलग पड़ गए हैं. कहा गया है कि रॉयल रंबल में वो अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं. रेंस के रंबल में आने के बाद ही उनके आगे के प्लान का खुलासा होगा. फिलहाल ये बुरी खबर है कि रेंस अभी भी टाइटल पिक्चर से दूर रह सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-2026 के मेंस WWE Royal Rumble मैच में एंट्री करने वाले पहले रेसलर का नाम आया सामने, पूर्व चैंपियन का बड़ा ऐलान
WWE में अंतिम बार कब दिखे थे रोमन रेंस?
पिछले साल के अंत में सर्वाइवर सीरीज प्रीमियम लाइव इवेंट हुआ था. वहां पर हुए मेंस वॉरगेम्स मैच का हिस्सा रोमन रेंस थे. उनके साथ बेबीफेस टीम में कोडी रोड्स, द उसोज़ और सीएम पंक भी थे. रोमन और उनके साथियों को द विज़न ग्रुप के खिलाफ हार मिली थी. मैच के बाद कोडी और रोमन के बीच तनाव भी देखने को मिला था. इसके बाद से अभी तक टीवी पर रेंस नज़र नहीं आए हैं. कुछ रिपोर्ट्स में पहले कहा गया था कि रेसलमेनिया 42 में कोडी और रोमन की टक्कर होगी.
ये भी पढ़ें:-WWE ने Jacob Fatu के फर्स्ट टाइम एवर मैच का किया ऐलान, Roman Reigns के कट्टर दुश्मन से होगी टक्कर
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines