2026 के मेंस WWE Royal Rumble मैच में एंट्री करने वाले पहले रेसलर का नाम आया सामने, पूर्व चैंपियन का बड़ा ऐलान

WWE Royal Rumble 2026 को अब कुछ ही दिन बच गए हैं. मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच पर सभी की नजरें टिकी हैं. मेंस रंबल मैच में हिस्सा लेने वाले पहले रेसलर के नाम का खुलासा भी हो गया है. SmackDown के एपिसोड में बड़ा ऐलान किया गया.

WWE

WWE Men’s Royal Rumble 2026 Match

Royal Rumble Match: WWE Royal Rumble 2026 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. 31 जनवरी को सऊदी अरब में फैंस को तगड़ा इवेंट देखने को मिलेगा. इसे लेकर सभी उत्साहित है. मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच पर हमेशा की तरह सभी की नजरें टिकी हैं. मेंस रॉयल रंबल मैच में एंट्री करने वाले पहले रेसलर का नाम सामने आ गया है. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में पूर्व WWE चैंपियन ने बड़ा ऐलान करते हुए अपने फैंस को खुश किया.

विज्ञापन

पूर्व WWE चैंपियन की बड़ी घोषणा

पिछले हफ्ते कोडी रोड्स को SmackDown में Three Stages of Hell मैच में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप गंवानी पड़ी थी. जेकब फाटू की वजह से कोडी को झटका लगा था. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में मैकइंटायर ने पहले खुलासा किया कि रोड्स को रीमैच नहीं मिलेगा. कोडी ने बाद में टाइटल दोबारा हासिल करने के लिए अपनी दूसरी योजना का खुलासा किया. उन्होंने ऑफिशियल तौर पर ऐलान किया कि वो सऊदी अरब में होने वाले मेंस रॉयल रंबल मैच में एंट्री करेंगे. उन्होंने कहा कि वो अपने करियर में तीसरी बार रंबल मैच जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

विज्ञापन

कोडी रोड्स को रंबल मैच में मिल चुकी है सफलता

कोडी रोड्स ने 2022 में WWE में वापसी की थी. इसके बाद से उनका करियर जबरदस्त रहा है. कंपनी ने उन्हें तगड़ा पुश दिया. कोडी ने 2023 और 2024 का रॉयल रंबल मैच अपने नाम किया था. उन्होंने रेसलमेनिया 40 में रोमन रेंस के ऐतिहासिक 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत भी किया. कोडी ने अब इस साल भी रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान कर दिया है. देखना होगा कि वो मुकाबला जीत पाएंगे या नहीं. अगर उन्हें जीत मिलती है तो वो तीन बार रंबल मैच जीतने वाले दूसरे रेसलर बन जाएंगे. इससे पहले ये उपलब्धि सिर्फ स्टीव ऑस्टिन हासिल कर चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ