WWE ने Jacob Fatu के फर्स्ट टाइम एवर मैच का किया ऐलान, Roman Reigns के कट्टर दुश्मन से होगी टक्कर

WWE में बहुत जल्द Saturday Night’s Main Event का आयोजन होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. कंपनी ने एक बड़े मैच का ऐलान शो के लिए कर दिया है. दोनों रेसलर्स के बीच खतरनाक मैच होगा.

WWE

WWE Saturday Night's Main Event

Saturday Night’s Main Event: WWE Royal Rumble 2026 का आयोजन 31 जनवरी को होने वाला है. इससे पहले 24 जनवरी को Saturday Night’s Main Event भी होगा. इसमें कंपनी द्वारा तगड़े मैच बुक किए जाएंगे. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में एक फर्स्ट टाइम एवर मैच का ऐलान कर दिया गया है. आपको बता दें पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स का मुकाबला खतरनाक रेसलर जेकब फाटू के साथ होगा. कंपनी ने मुकाबले का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन

WWE SmackDown में मचा बवाल

WWE SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में जेकब फाटू छाए रहे. शुरुआत में उन्होंने ड्रू मैकइंटायर के ऊपर हमला किया. बाद में उन्होंने किट विल्सन के सैगमेंट में आकर उन्हें धराशाई किया. इसके बाद फाटू ने कोडी रोड्स को रिंग में लड़ाई के लिए बुलाया. दोनों के बीच तगड़ा ब्रॉल देखने को मिला. ऑफिशियल्स ने आकर दोनों को पकड़ कर मामले को शांत कराया. इससे पहले कोडी ने अपने सैगमेंट में कह दिया था कि वो पूर्व ब्लडलाइन मेंबर की हालत खराब करेंगे. कंपनी ने भी मुकाबले को ऑफिशियल करने में ज्यादा देरी नहीं की.

विज्ञापन

जेकब फाटू ने कोडी रोड्स को दिया था झटका

पिछले हफ्ते WWE SmackDown के एपिसोड में कोडी रोड्स ने अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड की थी. दोनों के बीच Three Stages Of Hell मैच हुआ था. मुकाबले में दोनों स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. मैच के अंत में मैकइंटायर केज से बाहर निकलने वाले थे, लेकिन वहां पर जेकब फाटू आ गए. फाटू ने रिंग में जाकर ड्रू पर हमला किया. उन्होंने कोडी को भी धराशाई किया. इसका पूरा फायदा मैकइंटायर ने उठाया और वो दरवाजे से बाहर आ गए. इस तरह उन्होंने मैच अपने नाम कर लिया. फाटू ने इस बार गुस्से में वापसी की है. उनकी नजरें WWE चैंपियनशिप पर भी है. इससे पहले उन्हें अब कोडी का सामना करना है. कोडी और फाटू के बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ