WWE SmackDown: 2022 में WWE के क्रिएटिव हेड ट्रिपल एच बने थे. इसके बाद से कंपनी में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. WWE ने यूएस से बाहर भी बड़ी डील साइन की है. खासकर सऊदी अरब से तो पैसों की बौछार हो रही है. कई बार वीकली शोज की टाइमिंग में भी चेंज किया गया है. खैर अब WWE ने एक और बड़ा कदम उठाया है. 2026 की शुरुआत से SmackDown का शो तीन घंटे का का होगा. ब्लू ब्रांड के लेटेस्ट एपिसोड में बड़ा ऐलान किया गया है.
WWE SmackDown को लेकर बड़ा फैसला
2025 की शुरुआत में WWE ने SmackDown का शो तीन घंटे का कर दिया था. 2025 के मध्य में फिर से इसमें बदलाव कर दो घंटे का कर दिया गया. तीन घंटे के शो में कंपनी की बहुत गलतियां देखने को मिलीं. व्यूअरशिप में भी भारी गिरावट आई थी. कोई भी इसे लेकर खुश नहीं था. फैंस ने भी सोशल मीडिया पर इसका विरोध किया था.
कई महीनों तक दो घंटे के SmackDown के बाद एक और बदलाव की पुष्टि कंपनी ने कर दी है. 12 दिसंबर को हुए ब्लू ब्रांड के शो में ऑफिशियल ऐलान किया गया कि SmackDown बहुत जल्द दो घंटे का हो जाएगा. कमेंटेटर माइकल कोल ने इसके बाद पूरी जानकारी दी. कोल ने कहा कि 2 जनवरी 2026 से SmackDown एक बार फिर हर हफ्ते तीन घंटे का आएगा.
ये भी पढ़ें:-रिटायरमेंट मैच से पहले John Cena ने WWE फैंस को दी खुशखबरी, बड़ा बयान देकर अफवाहों पर लगाया विराम
WWE SmackDown में इस हफ्ते क्या हुआ?
SmackDown का लेटेस्ट एपिसोड काफी साधारण रहा. शो की शुरुआत अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स ने की. उनके सैगमेंट में NXT चैंपियन ओबा फेमी भी आए. दोनों ने Saturday Night’s Main Event में जीत हासिल करने का दावा किया. इल्जा ड्रेगनोव ने टॉम्सो सिएम्पा को हराकर यूएस चैंपियनशिप रिटेन की. एलेक्सा ब्लिस को इस बार लैश लीजेंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. शो में द मिज़ को इवांस ने हराया. वहींं मेन इवेंट में रिया रिप्ली और डेमियन प्रीस्ट ने शानदार मैच में एलिस्टर ब्लैक और जेलिना वेगा को मात दी.
ये भी पढ़ें:-WWE Saturday Night’s Main Event का फाइनल मैच कार्ड, जानिए कौन करेगा John Cena को रिटायर
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
1 day agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
2 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
3 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
4 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
5 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
6 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
6 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
8 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
11 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines